Skip to main content

Posts

Showing posts with the label amitabh bachchan

महाराष्ट्र कांग्रेस की अमिताभ, अक्षय को धमकी, कहा- ‘पेट्रोल-डीज़ल पर नहीं बोले तो नहीं होंगे देंगे फिल्मों की शूटिंग’

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर भाषण देने वाले कांग्रेस के नाना पटोले के तानाशाह बयान पर मुंह में दही जमाए बैठे हैं। इतना ही नहीं, फरवरी 18 को zeetv पर 'ताल ठोक के' परिचर्चा कार्यक्रम में शिव सेना प्रवक्ता तो यह बोलकर कि "जो बोलते हैं, करके दिखाते हैं", कांग्रेस से भी बहुत आगे निकल गए।   महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने देश के दो दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों को धमकी दी है। पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन क्यों मोदी सरकार के विरोध में नहीं बोल रहे हैं। अगर वो पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों पर अपनी राय नहीं रखेंगे तो वह महाराष्ट्र में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे और न ही प्रदेश में उनकी फिल्म रिलीज़ होने देंगे।  इस धमकी को देख 1975 आपातकाल स्मरण हो जाता है, जब अभिनेता-निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार की फिल्म "रोटी, कपडा और मकान"  के चर्चित गीत  "हाय महंगाई तू कहाँ से आयी, तुझे क्यों मौत न आयी..." को फिल्म से निकलवाने और रेडियो पर प्रसारित पर रोक के अलावा ...

श्यामा से हुई थी हरिवंश राय बच्चन की पहली शादी, दूसरी पत्नी तेजी को ससुराल में कभी नहीं मिली एंट्री

12 अगस्त को आज  अमिताभ बच्चन  की मां और सोशल एक्टिविस्ट तेजी बच्चन जिंदा होती तो अपना 104वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। उनका जन्म 1914 को ल्यालपुर (पंजाब) में हुआ था। तेजी शुरुआती  दौर  में इलाहबाद यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की टीचर थीं यहीं हरिवंश राय इंग्लिश लिटरेचर पढ़ाते थे। कम ही लोग जानते हैं दोनों  यश चोपड़ा  की फिल्म 'कभी-कभी'(1976) में कैमियो कर चुके हैं। बता दें, दोनों के दो बेटे अमिताभ(बड़े) और अजिताभ(छोटे) हैं। जहां बिगबी ने बॉलीवुड में करियर बनाया तो वहीं उनके भाई अजिताभ बच्चन बिजनेसमैन हैं।  19 साल की उम्र में 14 साल की श्यामा से हरिवंश राय ने की थी पहली शादी मई 1926 में जब हरिवंश राय बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे थे, तभी उनकी शादी इलाहाबाद की रहने वाली श्यामा देवी से कर दी गई थी। उस वक्त हरिवंश राय बच्चन की उम्र 19 और श्यामा देवी की उम्र 14 साल थी।' शादी के 3 साल बाद 1929 में हरिवंश राय और श्यामा देवी का गौना हुआ। जब श्यामा देवी ससुराल आई तो वो बीमार थीं, बुखार से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान ही पता चला कि उनको टीबी है। ये जानकर हरिवंश...

मोदी दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियत, ट्रम्प-पोप उनसे पीछे

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली हस्तियों में 8वें नंबर पर हैं। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप फ्रांसिस भी उनसे पीछे हैं। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी भी उनसे पीछे हैं। हाल ही में ब्रिटेन की एक संस्था ‘यू-गव’ (YouGov) ने विश्व की सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियतों को लेकर एक सर्वे किया। इस सूची में मोदी के अलावा  अमिताभ बच्चन  और ऐश्वर्या राय समेत 21 भारतीय शामिल हैं। पुरुषों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले नंबर पर हैं। वहींस महिलाओं में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली टॉप पर हैं।  यू-गव ने ये सर्वे दुनिया के कुल 25 देशों में किया। इसके लिए करीब 37 हजार लोगों का इंटरव्यू लिया गया। खास है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (17वें स्थान) से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पुरुषों की सूची में जहां ओबामा दूसरे स्थान पर हैं, वहीं महिलाओं में दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हैं।  पुरुषों की सूची में हर प्रोफेशन के लोग - म...

पनामा पेपर लीक में बड़ा खुलासा, टेलीकॉम 'किंग' के बेटे समेत कई और नामचीन

पनामा पेपर्स लीक  मामले में नया खुलासा हुआ है. अप्रैल 2016 में पनामा पेपर्स के छपने के 3 हफ्ते पहले पनामा की लॉ फर्म मोसैक फोनसेका को किए गए ईमेल में कुछ भारतीयों के नाम सामने आए हैं. इनमें पीवीआर सिनेमा के मालिक अजय बिजली, सुनील मित्‍तल के बेटे व हाइक मैसेंजर के सीईओ कवीन भारती मित्‍तल और एशियन पेंट्स के प्रवर्तक अश्विन धनी के बेटे जलज अश्विन धनी का नाम शामिल हैं. ये वे लोग हैं जिनकी विदेश में कंपनियां होने का पता चला है. मोसैक इनके लिए काम कर रही थी. 2008 में शुरू की थी कवीन ने कंपनी : ईमेल में खुलासा इंडियन एक्‍सप्रेस  की खबर के मुताबिक केबीएम ग्‍लोबल लिमिटेड के प्रवर्तक के तौर पर कवीन भारती मित्‍तल का नाम सामने आया है. यह फर्म ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (BVI) में दिसंबर 2008 में पंजीकृत हुई थी. मार्च 2016 के ईमेल में कवीन का नाम कंपनी के लाभार्थी प्रवर्तक के रूप में सामने आया है. इसमें उनका अमृता शेरगिल मार्ग, नई दिल्‍ली का पता भी दिया हुआ है.  12 लाख नए दस्‍तावेज मिले ताजा खुलासे में 12 लाख ऐसे दस्‍तावेज हैं जिनमें 12000 दस्‍तावेज भारतीयों से जुड़े है. 2016 में 1.15 कर...

भगवान दादा: सफर फर्श से अर्श और अर्श से फर्श का

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक  भगवान दादा अपने ज़माने के सुपर स्टार थे। वो अपने दौर को यों याद करते थे – फारेस रोड से लैमिंग्टन रोड तक का सफर यों तो महज़ पंद्रह-बीस मिनट का है, मगर यह फासला तय करने में बारह साल खर्च हुए। मोटा थुलथुल जिस्म, चौड़ा चौखटा और ऊपर से छोटा कद। इस चाल को देखने वालों को हंसी आती थी – पहलवान दिखते हो एक्टर नहीं। 1 अगस्त1913 को भगवान दादा का जन्म एक मिल मजदूर के घर हुआ था।  उनका असली नाम भगवान आभाजी पालव था।   लेकिन उन्हें कुश्ती का बहुत शौक था जिस वजह से उनके नाम के साथ दादा जुड़ गया और वे भगवान दादा हो गए।  शुरुआती दिनों में उन्होंने मजदूरी भी की, लेकिन उन्हें मजदूरी करने से ज्यादा एक्टिंग में रुचि थी। मूक सिनेमा के दौर में उन्होंने फिल्म 'क्रिमिनल' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ उन्होंने फिल्म निर्माण में हाथ आजमाया। उन्होंने अलबेला (1951) जैसी फिल्म बनाई, जिससे उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। "एक था अलबेला(भगवान दादा)" के  ‘स्लोमोशन स्टेप-डांस’ को बाद में अभिताम बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)