टेलीविजन धारावाहिक “जीजा जी छत पर हैं” और “जीजा जी छत पर कोई है” की अदाकारा हिबा नवाब ने कहा है कि वो एक मुस्लिम परिवार से आती हैं और उनके समाज की संस्कृति अलग है। इसलिए वो खुले कपड़े पहनने से परहेज करती हैं। हिबा ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने ड्रेसेज को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा, “रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनने का मेरा अपना निर्णय है। मुस्लिम परिवार से आती हूँ, जहाँ की संस्कृति अलग है। थोड़ी विरोधी स्वभाव की हूँ, लेकिन ये मेरे परिवार का फैसला है, मैं इससे आगे नहीं बढ़ूँगी।” अपने परिवार और मुस्लिम समुदाय को लेकर हिबा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “कई बार मेरे कपड़ों को लोग ठीक नहीं समझते हैं और चाहते हैं कि मैं दूसरे तरीके से कपड़े पहनूँ। थोड़ी विद्रोही स्वभाव की हूँ, लेकिन अपने परिवार की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती। बिकनी पहनना, क्लीवेज दिखाने जैसा नहीं करना चाहती। यह मेरा अपना फैसला है और इसका कोई विरोध भी नहीं है।” हिबा नवाब मशहूर टीवी शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ में ‘इलायची’ के किरदार में नजर आईं थीं। इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस...