हिन्दी न्यूज़ पोर्टल पर आयुषी चतुर्वेदी की मई 28 की रपट जिसे बिना किसी सम्पादन के प्रस्तुत किया जा रहा है :-- “भारत की बेटी” उज़मा की पूरी सच्चाई: भारत की बेटी’ उज़मा अह मद, जो कि (कहानी के अनुसार) धोखे से पाकिस्तान ले जाई गयीं थी, वो आज अपने मुल्क में वापिस आ चुकी हैं| देश का हर इंसान, फिर चाहे उन्हें पता हो भी या नहीं कि उज़मा अहमद कौन हैं? उनकी कहानी क्या है? सब खुशियाँ बाँटने में लगे हुए हैं| खैर मौका है भी ऐसा, ‘भारत की बेटी’ जो वापिस अपने मुल्क लौट आई हैं लेकिन ऐसे में कुछ सवाल हैं जो रह-रह कर उज़मा की वतन वापसी की खुशियों पर हावी हो जा रहे हैं, जैसे, आखिर उज़मा पाकिस्तान जैसे मुल्क (जो निर्दोष कुलभूषण को फांसी देने पर तुला है) से सकुशल वापिस लौट कैसे आयीं? दूसरा सवाल: अगर उज़मा की वतन वापसी का श्रेय खुद सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के आला-कमानों के साथ बांटा तो उज़मा ही क्यूँ पाकिस्तान को नर्क साबित करने पर तुली हैं? कुछ सवाल और उनके जवाब के साथ आइये पहले जान लें कि आखिर “भारत की ये बेटी” उज़मा अहमद हैं कौन? यूँ तो क...