Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bharatiya samaj party

राज्‍यसभा चुनाव: भाजपा को मिली बड़ी राहत

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अपने तेवर नरम कर लेने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहत की सांस ली है। प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए केवल दो दिन बचे है। भाजपा के पास हालांकि इतने वोट है कि वह आराम से अपने आठ प्रत्याशियों को राज्यसभा में भेज सकती है लेकिन पार्टी के नौवें प्रत्याशी की जीत के लिये अपने सहयोगी दल सुभासपा के चार वोट बहुत महत्वपूर्ण है। 403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगियों के पास 324 सीटें हैं। अभी हाल ही में नूरपुर सीट से भाजपा विधायक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। समाजवादी पार्टी के 47 विधायक, बसपा के 19 विधायक, कांग्रेस के सात और रालोद का एक विधायक है। राज्यसभा में एक प्रत्याशी को जीतने के लिये 37 प्रथम वरीयता के वोटों की जरूरत होती है। अगर गणित के हिसाब से देखे तो 10 में से आठ सीटे भाजपा आसानी से जीत सकती है। आठ प्रत्याशियों को राज्यसभा में भेजने के बाद 28 अतिरिक्त वोट भाजपा के पास है जिसमें सुभासपा के चार वोट भी शामिल ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)