Skip to main content

Posts

Showing posts with the label China

TikTok भारत में पूरी तरह बंद; कांग्रेस का छलका चीनी प्रेम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने NaMo ऐप पर प्रतिबंध लगाने की माँग करते हुए आरोप लगाया कि यह भारतीयों की गोपनीयता और निजता का उल्लंघन कर रहा है। मोदी घृणा में लिप्त महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने नमो ऐप की तुलना चायनीज ऐप से करते हुए यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक मोबाइल फोन एप्लिकेशन, NaMo ऐप (नमो ऐप), गोपनीयता सेटिंग्स (प्राइवेसी सेटिंग्स) में परिवर्तन करता है और अमेरिका में मौजूद थर्ड पार्टी कंपनियों को डेटा भेजता है अमेरिका। पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने एक ट्वीट में लिखा है – “यह अच्छा है कि मोदी सरकार 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाकर 130 करोड़ भारतीयों की गोपनीयता की सुरक्षा कर रही है। नमो ऐप 22 डेटा पॉइंट्स एक्सेस करके अमेरिका में थर्ड पार्टी कंपनियों को डेटा भेजने के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलता है और भारतीयों की प्राइवेसी का भी उल्लंघन करता है।” कॉन्ग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने सोमवार (जून 29, 2020) को 59 चायनीज मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें बेहद...

संयुक्त राष्ट्र का बड़ा खुलासा : चीन ने ख़ुफ़िया शिविरों में कैद किए 10 लाख उइगर मुसलमान

यूनाइटेड नेशंस (UN) याने सयुंक्त राष्ट्र ने चीन को लेकर एक खौफनाक खुलासा किया है। सयुंक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट्स में दावा किया है कि चीन ने 10 लाख से ज्यादा उइगर मुस्लिमों को ख़ुफ़िया शिविरों में कैद कर रखा है। इसके साथ ही यूएन ने चाइना पर यह आरोप भी लगाया है कि चीन में अन्य विचारधारा के 20 लाख से अधिक लोगो को अपनी विचारधारा बदलने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यूनाइटेड नेशंस की एक ख़ुफ़िया एजेंसी ने अपनी जाँच के जरिये यह खुलासा किया है। संयुक्त राष्ट्र की नस्ली भेदभाव उन्मूलन समिति ने उइगर मुस्लिमों के साथ किए जा रहे इस व्यवहार पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आपको बता दें कि उइगर मुस्लिम चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में बहुसंख्यक हैं और चीन ने इस प्रांत को स्वायत्त घोषित कर रखा है। समिति की उपाध्यक्ष गे मैक्डोगॉल ने कहा कि सिर्फ अपनी चीन में धार्मिक पहचान की वजह से उइगरों के साथ दुश्मनों की तरह बर्ताव किया जा रहा है और विदेशों से शिनजियांग प्रांत में लौटने वाले सैकड़ों उइगर छात्र गायब हो गए हैं। उनमें से कई हिरासत में हैं और कई हिरासत में मर भी चुके हैं। हालांकि मैक्डोग...

पेट्रोल-डीजल भी होगा मेड इन चाइना

Made in India का दावा करने वाली मोदी सरकार, फ़िलहाल पेट्रोल-डीज़ल को Made in China करने जा रही है। जो स्वदेशी जागरण मंच के लिए मोदी सरकार ने एक चुनौती खड़ी जरूर कर दी है। जनता को चाइना उत्पादों का बहिष्कार करने वाला मंच क्या मेड-इन-चाइना पेट्रोल और डीज़ल का बहिष्कार करेगा? क्योकि उनकी मोदी सरकार बहुत जल्द मेड-इन-चाइना पेट्रोल और डीज़ल को बाजार में लाने का मन मना रही है। बच्चों के खिलौनों पर तो चीन ने एकाधिकार कर रखा है, सम्भव है, स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों के परिवारों में उनके बच्चे, पौत्र, पौत्री, नवासे और नवासियां भी चीन निर्मित खिलौनों को प्रयोग करने से वंचित रखने में असफल ही होंगे। भारत के किसी भी कोने में जाइए, बाजार चीन निर्मित खिलौनों से भरे पड़े हैं। और अब पेट्रोल डीज़ल।  तेल की ऊंची कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत तेल उत्‍पादक देशों के प्रमुख संगठन  OPEC (आर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज)  से क्रूड ऑयल न खरीदने का मन बना रहा है. उसने अमेरिका और चीन से क्रूड ऑयल खरीदने के लिए बातचीत करना शुरू कर दिया है. पेट्रोलियम...

पाक इकोनॉमी ठप्प; कंगाली की कगार पर पहुंचा

ईद आने वाली है, और पाकिस्तान कंगाल हो गया है। पिछले कुछ समय से ही लगातार पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था कमजोर होती जा रही है। क्योंकि कर्ज का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कीमत अब 122 हो गई है। जून 11 को ही पाकिस्तानी रुपये की कीमत करीब 3.8 फीसदी तक गिर गई। यानी अगर पाकिस्तान की तुलना भारत से की जाए तो वो काफी बुरे हालात में है। भारतीय रुपये की कीमत अभी 67 रुपये है, यानी भारत की एक अठन्नी अब पाकिस्तानी रुपये के बराबर हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान चुनाव के बाद IMF से कर्ज मांग सकता है। देश में भुगतान संतुलन संकट की आशंका है। कार्यवाहक वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने कहा, ‘हमें 25 अरब डालर के अपने व्यापार घाटे के अंतर को हमारे भंडार के जरिए पाटना होगा और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समक्ष यह प्रमुख चिंता है। देश के केंद्रीय बैंक ने रुपये में 3.7% का अवमूल्यन किया है।  हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास अब 10.3 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार है, जो पिछल...

भारत के 'दोस्त' को फांसने के लिए चीन-पाकिस्तान की नई चाल

अफगानिस्तान के वित्त मंत्री रब्बानी सबसे (बाएं), बीच में चीनी विदेश मंत्री और पाकिस्तान के विदेश मंत्री .(Reuters/26 Dec, 2017) चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान मंगलवार (26 दिसंबर) को इस बात पर सहमत हुए कि वे किसी भी देश, समूह या व्यक्ति को आतंकवाद के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे. तीनों देशों ने बीजिंग में हुई पहली त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान आतंकवाद से एक साथ मिलकर निपटने का संकल्प लिया. बैठक में इन देशों के विदेश मंत्रियों ने विकास, सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी कदमों पर चर्चा की. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय द्वारा बैठक के बाद साझा किये एक संयुक्त बयान के अनुसार तीनों देशों ने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया. हालांकि चीन और पाकिस्तान के इस कदम को रणनीतिक तौर पर भारत के लिए खतरा माना जा रहा है क्योंकि इसके पीछे दोनों पड़ोसी मुल्क की एक चाल यह भी हो सकती है कि वह आतंकवाद के नाम अफगानिस्तान को अपने पाले में करे और भारत को घेरने की तैयारी करे. अब देखना यह होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कदम उठाते हैं.  जून में एक त्रिपक्षीय व...

जीसस की फोटो हटाओ जिनपिंग की लगाओ

आर.बी.एल.निगम  चीन ने दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में रह रहे ईसाइयों को तुगलकी फरमान सुनया है। चीन ने कहा कि अगर गरीबी दूर भगानी है तो क्राइस्ट की नहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो लगाओ। ईसाइयों को कहा गया है कि अगर गरीबी रेखा से ऊपर उठना है तो उन्हें जीसस क्राइस्ट नहीं बल्कि राष्ट्रपति शी जिन पिंग बचाएंगे, इसलिए जीसस के बजाए जनपिंग की पूजा करें। चीन द्वारा पहले इस्लाम पर नकेल डाली गयी। मुसलमानों को सर्वप्रथम सड़क पर नमाज़ पढ़ना, फिर टोपी, बुर्का, रोज़ा आदि पर पाबन्दी लगाई। किसी की देश की सरकार के आदेश बोलने की जुर्रत तक नहीं हुई। भारत में जो कट्टरपंथी कहते हैं कि "हम संविधान में नहीं, कुरान को मानते हैं; इस्लाम पहले, देश बाद में ; वन्दे मातरम नहीं गाएंगे, सिर सिर्फ अल्लाह के आगे झुकता है, किसी और के आगे नहीं" आदि बातें टीवी पर लगती चौपालों पर अक्सर सुनने को मिल जाती हैं। परन्तु जब भारत से बाहर अन्य देशों में मुस्लिमों पर इतने प्रहार हो रहे हैं, और वहाँ का मुसलमान सरकार के आदेशों को मान रहा, यह सब देख आभास होता है, भारतीय मुसलमानों और भारत से बाहर मुसलमानों के इस्लाम में जरूर ...

मुस्लिम देश ने ही मुसलमानों पर लगा दी पाबन्दियाँ

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  एक भारत जैसा सबसे महान देश जिसे कांग्रेस ने सेक्युलर बना दिया है। लेकिन फिर भी हामिद अंसारी जैसे लोग भारत को मुस्लिमों के लिए असुरक्षित देश बताते हैं, जबकि वह खुद लम्बे वक़्त से उपराष्ट्रपति पद पर आसीन रहे। लेकिन जब डीएसपी अय्यूब पंडित को मस्जिद के बाहर पीट पीटकर मार दिया जाता है तब ऐसे लोग मौन व्रत धर लेते हैं।  चीन कर रहा मुस्लिमों पर अत्याचार लेकिन असुरक्षित है भारत अभी चीन ने हाल ही में मुस्लिमों पर कई प्रतिबन्ध लगाए, यहां तक की उनकी नमाज़ की चटाई और कुरान तक जब्त कर ली गयी। यही नहीं उसके बाद होटलों में उईगुर मुस्लिमों के रहने पर प्रतिबन्ध लगा दिया।लेकिन कोई मानवाधिकार वालों का मुँह नहीं फूटा ना ही किसी लेखक ने अवार्ड लौटाए और ना ही कोई वामपंथी मीडिया ने खबर दिखाई। लेकिन अब तो इससे भी ज़्यादा हैरान करने वाली खबर आ रही है खुद इस कट्टर मुस्लिम देश ने ही मुसलमानों के खिलाफ हैरतअंगेज़ फरमान सुना दिया है।  इस मुस्लिम शहर में ही मुसलमानों के खिलाफ सुनाया हैरतंगेज़ फैसला ! अभी मिल रही बहुत बड़ी खबर के मुताबिक दुबई जैसे ...

मुसलमानों को क़ुरान के साथ सभी धार्मिक चीजें जमा करने का फरमान

चीनी अधिकारियों ने कथित तौर पर शिनजियांग के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मुसलमानों के खिलाफ अपना अभियान चलाया है। चीन सरकार ने अपने देश के मुसलमानों को अपने नमाज की चटाई और कुरान की प्रतियां सौंपने का आदेश दिया है। डेली मेल के मुताबिक, साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर बाद में चटाई और कुरान पाई गईं तो गंभीर सजा दी जाएगी। रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, पिछले सप्ताह कशगर, होतन अन्य क्षेत्रों से भी इसी तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं। निर्वासन विश्व उईगर कांग्रेस ग्रुप के प्रवक्ता दिलक्सत रक्षित ने कहा कि उन्हें एक नोटिफिकेशन मिला है, उईगर मुस्लिम जाति के सभी लोगों के धर्म से जुड़ी कोई सामग्री नहीं मिलनी चाहिए। कुरान और धर्म से जुड़ी सभी चीजें सरकारी ऑथरिटीज को देनी हैं। इसे लेकर चीन के सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया ऐप से भी नोटिफिकेशन दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, शिनजियांग के अधिकारियों ने इस वर्ष के शुरूआती दिनों में पांच साल पहले प्रकाशित हुए सभी कुरानों को हटाना शुरू कर दिया था, जिनमें उग्रवादी सामग्री थी। कुरान को शिनजियांग में “तीन अवैध और एक आइटम” अभियान के तहत लाया गया। यह अभि...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)