त्रिपुरा में बीजेपी सरकार बनने के बाद आरएसएस नेता सुनील देवधर ने लंबे वक्त तक सत्ता में रहे लेफ्ट के सीएम माणिक सरकार पर सवाल उठाए। शनिवार को उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के बंगले के सेप्टिक टैंक से एक महिला का कंकाल मिला था। देवधर का दावा है कि यह एक राजनीतिक हत्या थी, जिसे जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाला गया। उन्होंने नए सीएम बिप्लब देब से मांग की है कि सभी मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट करने से पहले इनके टैंकों की जांच और सफाई कराई जाए। बता दें कि बीजेपी ने गठबंधन के साथ 43 सीटें जीतकर 25 साल से सत्ता में काबिज लेफ्ट को बाहर किया है। जनवरी, 2005 में मिला था कंकाल सुनील देवधर ने ट्वीट किया, ''मैं त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब से गुजारिश करता हूं कि वो सभी मंत्रियों को अलॉट हुए सरकारी आवास में बने सेप्टिक टैंकों की सफाई कराएं। क्योंकि यहां 25 साल से सीपीएम सरकार के मंत्री रह रहे थे और खुद पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के आवास के सेप्टिक टैंक में 4 जनवरी, 2005 को एक महिला का कंकाल मिला था। इस मामले को जानबूझकर दबा दिया गया।'' कौन हैं सुनील देवधर? सु...