बलात्कार आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव गैंगरेप केस की जांच कर रही सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे रेप के आरोपों की पुष्टि कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने आरोपों की पुष्टि कर दी है। वहीं दुष्कर्म में शशि सिंह की भूमिका पर सीबीआई ने कहना है कि शशि सिंह ही पीड़ित को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुलदीप सिंह के घर लाई थी। 4 जून 2017 को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह ने उसके साथ रेप किया था और 11 जून को पीड़िता को तीन युवकों ने अगवा किया और कार में गैंगरेप किया। सूत्रों का कहना है कि अब सीबीआई स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कर रही है। वास्तव में कुर्सी के लालच में कुलदीप सिंह जिस पार्टी तो छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए थे, वहां की पृष्ठभूमि ही ऐसी रही है और भाजपा ने सबकुछ जानते हुए भी बहुमत के लालच में दूसरी पार्टी से आए लोगों को तुरन्त टिकट देना भाजपा को भारी पड़ रहा है। फिर जिस पार्टी के नेताओं की ऐसी गन्दी मानसिकता होगी, प्रदेश अथवा देश की क्या सेवा करेंगे और जनता को क्या सन्देश देंगे।...