‘जब हीरो गुप्तांग दिखाते थे तो तुम क्या करती थी’: रश्मि ही नहीं, कंगना के लिए भी घृणा दिखा चुका है हिंदूफोबिक अभिजीत सरकार
कंगना रनौत, रश्मि सामंत, अभिजीत सरकार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर डॉ. अभिजीत सरकार के कुछ पुराने ट्वीटस वायरल हो रहे हैं। इनमें वह देश की एक राजनीतिक पार्टी और कंगना रनौत तथा पायल घोष जैसी अभिनेत्रियों के लिए अपनी कुंठा दिखा रहा है। इससे पहले रश्मि सामंत को निशाना बनाने के कारण सरकार चर्चा में रहा था। हिंदू पहचान के कारण निशाना बनाए जाने के बाद पिछले दिनों सामंत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वायरल हो रहे ट्वीटस में से एक में अभिजीत सरकार ने कंगना रनौत के लिए कहा है कि वह अपनी कुछ ‘खास तस्वीरें’ ऋतिक रौशन को भेजती थीं और अब वह वही फोटो पार्टी के हर नेता को भी भेजती है? अभिजीत का ये ट्वीट 3 जनवरी 2021 का है। इसके बाद एक ट्वीट 22 सितंबर 2020 का है। कंगना ने तब अनुराग कश्यप के खिलाफ सेक्शुअल मिसकंडक्ट के आरोप ...