आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कश्मीर को लेकर कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने बड़ा बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने कश्मीर को आजादी देने की बात कहीं है। कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने हाल ही में कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान में सोज ने कहा है कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाने की है, हालांकि मौजूदा समय में कश्मीर की आजादी इससे जुड़े देशों के कारण संभव नहीं दिख रही है। वहीं सैफुद्दीन सोज ने अपने बयान में यह भी कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ भी विलय नहीं करना चाहते हैं। कश्मीर ना तो भारत और ना ही पाकिस्तान के साथ विलय होना चाहता है। यहां के लोगों के लिए शांति का माहौल पैदा करने की सख्त जरूरत है, ताकि सब सुख व चैन से रह सके। अपने इस बयान पर सैफुद्दीन सोज ने यह जोड़ते हुए कहा कि यह विचार उनका निजी है और इसमें कांग्रेस की पार्टी को कुछ भी लेना देना नहीं है। वे महज अपने निजी स्तर पर कश्मीर के लोगों की तरफ से बात कर रहे हैं। 'मुशर्रफ को पसंद करने वाले कटवा ले अपना टिकट'--सुब्रमण्यन स्वामी कश्मीर के आजादी की पैरवी कर...