Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lal krishna advani

अयोध्या विवाद: संतों ने कहा SC/ST एक्ट की तरह राम मंदिर के लिए भी कानून बनाए सरकार

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार  अयोध्या  में  राम मंदिर निर्माण   के मुद्दे को लेकर संतों ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। संतों का कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा सरकार एससी/एसटी एक्ट के लिए बिल ला रही है तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कानून क्यों नहीं बना सकती।  श्री  रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास  ने कहा की भाजपा सरकार जब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को नकार कर बिल ला सकती है, तो अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए बिल क्यों नहीं ला सकती?  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम के नाम पर सत्ता में गई है और अब राम को भूल गई है ।  उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर मामले को टालने की कोशिश में लगी हुई है। राम भक्त इसे स्वीकार नहीं करेंगे।  आचार्य ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है। भाजपा अभी से चेत जाए।  अवलोकन करें:-- NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM OBC आयोग को मिला संवैधानिक दर्जा थावरचंद गहलोत राष्ट्रीय पि...

'पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी प्राण-प्रतिष्ठा' -- अमित शाह

बीजेपी के 38वें स्थापना दिवस पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को  पार्टी अध्यक्ष अमित शाह  ने संबोधित किया. शाह ने कहा, 'भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को बधाई देना चाहता हूं.' भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का बलिदान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, मैं उन सभी बलिदानी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता हूं.  शाह के संबोधन की खास बातें कांग्रेस के शासन में आतंकी सीमा तक घुस गए थे, बीजेपी ने उन्हें अंदर घुसकर जवानों की शहादत का बदला लिया. कांग्रेस के राज में 12 जवानों को जिंदा जलाया, लेकिन हमने पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मारा बीजेपी का गोल्डन पीरियड तब आएगा, जब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी जीतेगी. राहुल गांधी और शरद पवार SC/ST एक्ट पर झूठी अफवाह फैला रहे हैं.  बीजेपी की विचारधारा, देश की मिट्टी, संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जुड़ी हई है, इसलिए पार्टी का विकास हो रहा है. 28 ट्रेने और 5 हजार से ज्यादा बस हुईं बुक इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी 2019 में होने वाले लोकसभा चुन...

”महात्मा गांधी नहीं, मोहम्मद अली जिन्ना थे आधुनिक भारत के निर्माता”

मोहम्मद अली जिन्ना इतिहास में दर्ज एक ऐसा नाम है जिसे आजाद हिंदुस्तान का हर बाशिंदा नफरत के साथ याद करता है और देश विभाजन की बहुत ही कडवी यादें जेहन में आ जाती हैं। लेकिन हाल की एक किताब में दावा किया गया है कि अगर जिन्ना मुसलमानों के लिए एक अलग राष्ट्र की मांग पर अड़े नहीं रहते तो साल 2050 तक अविभाजित हिंदुस्तान में मुसलमानों की आबादी 75 करोड़ हो जाती और यह विश्व में सबसे बड़ा मुस्लिम देश होता। इस लिहाज से जिन्ना एक महान हिंदुस्तानी थे जिन्होंने हिन्दुस्तान को हिन्दुस्तान ही रहने दिया, उसे मुस्लिम देश होने से बचा लिया। ये दावे चौंका सकते हैं और साथ ही संशय भी पैदा करते हैं लेकिन हिंदुस्तान के इतिहास पर लिखी गयी एक किताब में ऐसा ही कुछ सोचने को मजबूर करने वाले दावे किए गए हैं। ‘‘रिटर्न आफ दी इन्फिडेल’’ में हिंदुस्तान के इतिहास को आइने के दूसरी ओर से देखने की कोशिश की गयी है और यही कोशिश इतिहास की एक नयी तस्वीर पेश करती है जो उस तस्वीर से एकदम अलहदा है जिसे हम आज तक देखने के आदी रहे हैं। अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द हिंदू’ के कंसल्टिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र पंडित द्वारा लिखी गय...

मुख्यमन्त्री योगी से प्रबल होती रामलला मन्दिर की संभावनाएँ

उत्तरप्रदेश में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की सीएम के पद पर ताजपोशी का ऐलान किया है। उनके नाम के ऐलान के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हलचल भी तेज हो गई है। योगी ने कहा कि मैं सबका अभिवादन करता हूं। यूपी जैसे बड़े राज्य को चलाना आसान नहीं है। मुझे सबके सहयोग की जरूरत होगी, तभी यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया जा सकता है। जानकर हैरानी होगी कि योगी ने महीनेभर पहले रायपुर की धरती से ही अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा ऐलान किया था। यूपी चुनाव की गहमागहमी के बीच रायपुर में भव्य राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जब भगवान राम के ननिहाल में राम मंदिर का निर्माण हो गया, तो ज्योतिषियों के अनुसार उनकी जन्मस्थली पर भी जल्द मंदिर बनेगा।   रायपुर में उन्होंने कहा था, अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान योगी ने घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ दक्षिण कोशल के रूप में भगवान राम का ननिहाल है। ज्योतिषीय मान्यता है कि जब भगवान राम ननिहाल में...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)