Skip to main content

Posts

Showing posts with the label demonitisation black money

प्रभावी विमुद्रीकरण के दूरगामी परिणाम

जनवरी 11 को स्वदेशी जागरण मंच करोल बाग जिले द्धारा कैशलेस विषय पर यशवंत चौहान, विभाग संयोजक व  प्रांत प्रचार प्रमुख दिल्ली की अध्यक्षता में सुनील बंसल जिला संयोजक करौल बाग ने रघुनाथ मंदिर दिल्ली गेट, नई दिल्ली में विचार गोष्ठी  का आयोजन किया .जिसमे डॉ. आनन्द कुमार सिंह, दिल्ली विश्वविधालय, डॉ. अनीस गुप्ता  विश्वविधालय, डा ज्योति प्रकाश वर्मा ,दिल्ली विश्वविधालय, भाजपा ज़िला चांदनी चौक अध्यक्ष अरविन्द गर्ग आदि ने बहुत ही सरल शैली में कैशलेस एवं लेस कैश से होने वाले लाभों से  सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगो का ज्ञानवर्धन किया .कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह-महिला प्रमुख श्रीमति सुधा शर्मा जी स्वदेशी जागरण मंच और  श्रीमति सोना कुमारी जी, सह-महिला प्रमुख,दिल्ली प्रांत,और श्री राकेश गोस्वामी ,क्रीडा भारती भी उपस्थित रहे। यशवंत जी ने झंडेवालान विभाग के सुनील बंसल,पवन शर्मा , सुनील बंसल एवम सतीश गुप्ता आदि द्वारा इस गोष्ठी के आयोजन करने में जो प्रयास किया है, बहुत ही सराहनीय काम किया है। और हम सब का भी कर्तव्य है कि कम से कम एक व्यक्ति को मोबाइल के माध्यम से भी...

क्या इस नोटबंदी से स्वतन्त्र भारत का महाघोटाला उजागर होगा?

*31 दिसंबर तक बहुत बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।* जो सभी महा घोटालों से भी महान  सिद्ध हो सकता है... रिज़र्व बैंक बही खातों के हिसाब से कुल 14.5 लाख करोड़ की नगदी 1000 और 500 के नोटों के रूप में चलन में हैं । एक हफ्ते पहले तक 11.5 लाख करोड़ की नगदी बैंकों में जमा हो चुके थे। 31 Dec. में अभी 17 दिन बाकी है। इन 17 दिनों में अभी कई लाख करोड़ रु और आयेंगे। अब ख़तरा ये पैदा हो गया है कि बैंकों में जमा होने वाली रकम 14 लाख करोड़ से ऊपर चली जायेगी । उसमे जो जलाये गए फाड़े गए बहाये गए और जी को दीमकों ने खाया है उनकी संख्या भी लाखों करोडो में ही है। यह बात प्रमाणित है अब कि देश के अंदर बहुत बड़ी साजिश जमाने से चली आ रही थी। नमन है मोदी को जिसने सबकुछ दांव पर लगा कर इस पाखण्ड को उजागर किया.....!! यानि जितने नोट RBI ने जारी किये उस से भी ज्यादा । और ये एक्स्ट्रा नोट जाली भी नहीं हैं । अब हम ये तो मान नहीं सकते कि चोरों के इस देश में किसी के तहखाने में कोई रकम नही थी 1000 - 500 के नोटों में । वो सारी रकम बैंक खातों में जमा हो गयी ये बात गले उतरती नहीं । वो सारी रकम बैंक अध...

बैंकों के माध्यम से बहुतों ने अपना कालाधन सफ़ेद कर लिया है: बाबा रामदेव

नोटबंदी के बाद जनता को भले ही परेशानी हो रही है लेकिन मोदी सरकार ने चोरों और बेईमानों को पकड़ने का जबरजस्त प्लान बनाया है, 8 नवम्बर से पहले किसी को पता नहीं था कि चोर और भ्रष्टाचार कहाँ छिपे बैठे हैं और उन्होंने अपना कालाधन कहाँ छिपा रखा है लेकिन 8 नवम्बर यानी नोटबंदी के बाद मोदी सरकार को अगले 3-4 महीने में पता चल जाएगा कि चोर कौन है और उन्होंने अपना कालाधन कहाँ छिपा रखा है। कल प्रधानमंत्री मोदी ने मोबाइल द्धारा सम्बोधित करते बहराइच रैली में  बताया कि अगले तीन चार महीने में सभी चोर पकडे जाएंगे।  कैसे पकडे जाएंगे चोर, कैसे मिलेगा उनका एड्रेस?  चोरों का पता लगाने के लिए मोदी सरकार को सिर्फ सभी बैंकों की 2 लाख ब्रांचों में छापा मारना होगा और उनका पूरा हिसाब किताब चेक करना पड़ेगा। सब सही हिसाब किताब चेक किया जाएगा तो उससे अपने चोर बैंक मैनेजरों का पता भी चल जाएगा और उन्हीने के जरिये कालेधन वाले चोरों का पता भी चल जाएगा।  पिछले कई दिनों से कई बैंक मैनेजर और कई कालेधन के चोर पकडे गए हैं, उनके पास से पुराने नोटों के अलावा नए नोट भी पकडे गए हैं, नए नोट करोड़ों ...

नोटबंदी: आपकी ID से ऐसे हुआ दूसरों का कालाधन सफेद

नोटबंदी से भले ही कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो और जनता को लाईन में लगकर कैश निकलना पड़ रहा हो लेकिन इससे बहुत सारे फायदे भी हुए हैं, सबसे बड़ा फायदा तो यह हुआ है कि देश के कालाधन और फेक करेंसी ख़त्म हो गयी है। यदि मोदी का नोटबंदी निर्णय गलत होता तो महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी द्धारा संसद में भाग लेने वाले उन  सांसदों पर जमकर हमला नहीं बोलते, जो रोज़ संसद में हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सांसद जिन्हें जनता ने चुना है वो सदन में बहस न करके देश का समय और पैसा बर्बाद कर रहे हैं। देश से ब्लैक मनी और फेक करेंसी ख़त्म होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ी गति मिलेगी और जितनी भी करेंसी होगी वह सिस्टम की नजर में रहेगी, डॉलर के मुकाबले रूपया मजबूत होगा।  मोदी का यह भी कहना ठीक है "मैं धीरे-धीरे खुराक दे रहा था", लेकिन किसी ने संकेत नहीं समझे। इतना ही नहीं, इन्होंने यह भी कहा था "संसद की भी सफाई करनी है", तब भी किसी ने संकेत नहीं समझे।  मैं स्वयं 2012 गुजरात चुनावों से नरेंद्र मोदी या नरेंद्र मोदी जैसे सख्त प्रशासक को प्रधानम...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)