गुजरात में मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को ही फिर से सीएम की कुर्सी सौंप दे दी गई है. हालांकि, गुजरात चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं होने के कारण रूपाणी की जगह किसी और नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चाएं थी लेकिन विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विजय रूपाणी के नाम पर मुहर लगाई गई. नितिन पटेल को डिप्टी सीएम चुना गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात गए थे. भाजपा ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों की गांधीनगर में आज बैठक बुलाई थी. इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव रहे. जिसका राज उसकी दुहाई. यह कहावत गुजरात में चरितार्थ होती दिख रही है. राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उनके खेमे में विधायकों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. लुनावड़ा से निर्दलीय विधायक रतन सिंह ने अपना समर्थन बीजेपी को देने की घोषणा की है. इसके साथ ही कई अन्य विधायक भी बीजेपी में जाने के इच्छुक दिखायी दे रहे हैं. 99 के चक्कर से बाहर हुई बीजेपी गुजरात चुनाव के बाद भाजपा गुजरात में 99 के आकड़े से अब तीन अंको के आकंड़ो पर पहुंच ज...