स्वराज अभियान के संस्थापक और मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने ईद के मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया कि लोग उन्हें भला बुरा कहने लगे। प्रशांत भूषण ने अपने इस ट्वीट में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करती भगवान कृष्ण की एक ऐसी तस्वीर शेयर की कि लोग उन पर ही पिल पड़े। लोगों ने प्रशांत भूषण से कहा कि जो ज्ञान यहां दे रहे हो ये उन मुस्लिम आतंकियों को जाकर दो जिनको तुम बचाने की कोशिश करते हो। इससे पहले भी प्रशांत भूषण ने जब भगवान कृष्ण पर ट्वीट करते हुए उन्हे सबसे बड़ा ईव-टूज़र बताया था तो खूब हंगामा हुआ था। दरअसल पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने ट्वीट करते हुअ लिखा- इस तस्वीर में जो गंगा-जमुनी तहजीब की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता दिखाई गयी है वो भारत की ताकत है। आज ये खतरे में है। ईद के मौके पर भगवान कृष्ण की तस्वीर पोस्ट करना प्रशांत भूषण को पड़ा भारी इतने वरिष्ठ वकील होते प्रशांत को जब इतना भी ज्ञान नहीं कि कृष्ण युग यानि त्रेता युग में इस्लाम का दूर तक कोई नमो निशान नहीं था, फिर उस युग में ईद का चाँद कहाँ से आ गया। ऐसे अल्पज्ञान वाले वकील को किस नाम से...