आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भाजपा को सत्ता से दूर करने की जो जेडीएस और कांग्रेस ने जो गठबंधन कर, येदियुरप्पा को सबसे बड़े दल भाजपा के नेता को शपथ दिलाए जाने पर रात को सुप्रीम कोर्ट के बंद दरवाज़ों को खुलवाकर शीघ्र विश्वासमत करने पहुँच पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी बात स्वीकार कर ली, जिसे समस्त भाजपा विरोधियों से इसे भाजपा की हार बताने लगे, विपरीत इसके सुप्रीम कोर्ट को भी शायद यह आभास हो गया था कि जिस डगर पर ये भाजपा विरोधी गठबंधन जा रहा बहुत काँटों भरी है। और राज्य बहुत जल्द मध्यावर्धि चुनाव की ओर चल निकला है। येदियुरप्पा ने भी त्याग पत्र देकर सोने पर सुहागे का काम किया है। वो भी समझ चुके थे कि दाल जलकर काली होने जा रही है। कर्नाटक में अब जेडीएस और कांग्रेस के बीच सरकार में साझेदारी को लेकर टकराव की बातें सामने आ रही हैं। कुमारस्वामी ने सरकार में 30-30 महीने के बंटवारे का फॉर्मूला खारिज कर दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सभी मूल्यों को ध्यान में रखते हुए हमें सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। अब मंत्रिमंडल में बंटवार...