उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अगस्त 14 को कलेक्ट्रेट पर ऑटो-टेपों स्टैंड पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। राफेल विमान घोटाले में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग उठाई। उत्तराखंड के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि चार साल से देश की जनता परेशान है। सभा के दौरान शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा जिन लोकप्रिय नारों से सहारे जनता से अपना समर्थन लेकर सत्ता तक पहुंची, वे सभी नारे धोखे के अलावा कुछ साबित नहीं हुए। मध्य प्रदेश में इतना बड़ा व्यापम घोटाला हुआ, सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 63 सौ करोड़ का नामक घोटाला किया। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था, उसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि जब राफेल डील हुई तब तक उस कंपनी का नाम निशान नहीं था, जिस कंपनी को सारा टेंडर दे दिया गया। सरकार किसानों को चोर, बेरोजगारों को पकौड़े तलने की सलाह देने के अलावा कोई काम नहीं करती है। अनुग्रह नारायण सिंह...