Skip to main content

दवा खरीद में 300 करोड़ का घपला, किराने की दुकान से खरीदी--दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों और जांच उपकरणों की खरीद में करोड़ों रुपये का घपला उजागर हुआ है। पांच जिलों के सिविल सर्जनों ने न केवल दवाइयां और उपकरण महंगे दाम पर खरीदे, बल्कि ऐसी कंपनियों से दवाइयों की खरीद कर ली, जो कागजों में किराने और घी का कारोबार करती हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत जींद, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद और रेवाड़ी में करीब 125 करोड़ रुपये का घपला हुआ है।
इनेलो संसदीय दल के नेता दुष्यंत चौटाला ने संवाददाता सम्मेलन में सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दावा किया कि बाकी 17 जिलों को मिलाकर दवाइयों व जांच उपकरणों की खरीद का यह घोटाला 300 करोड़ का है। दुष्यंत के अनुसार हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन सोहन लाल कंसल, उनके बेटे कनिष्क और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सरकारी शह पर घोटाले को अंजाम दिया। सीएम से घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जांच नहीं कराई तो वे सीबीआइ डायरेक्टर से मिलकर उन्हें तमाम दस्तावेज सौंपेंगे।
दुष्यंत चौटाला के अनुसार फतेहाबाद में सांई इंटरप्राइजेज से 22 रुपये का ब्लीचिंग पाउडर 76 रुपये में खरीदा गया। आरवीएक्स इंडस्ट्री से फेसमास्क 4.90 रुपये में खरीदा, जबकि उसकी कीमत 95 पैसे है। 500 ग्राम कॉटन रोल जिसका टेंडर रेट 99 रुपये था, उसे 140 रुपये में खरीदा गया। हैंड सेनेटाइजर 185 रुपये के स्थान पर 325 रुपये में खरीदा गया।
दुष्यंत के अनुसार सिविल सर्जन रेवाड़ी से मिली सूचना के मुताबिक शगुन ट्रेडिंग कंपनी हिसार के पास ड्रग लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद रेवाड़ी की परचेज कमेटी ने ड्रग आइटम का टेंडर इस फर्म के नाम जारी किया। यही फर्म फतेहाबाद में भी दवा सप्लाई करती रही। जींद में 2 रुपये 79 पैसे की प्रेग्नेंसी जांच स्ट्रिप पहले 6 रुपये, फिर 16 और 28 रुपये में खरीदी गई।
सांसद के अनुसार रोहतक में तीन माह के भीतर हेपेटाइटिस-बी की तीन करोड़ की दवाइयां खरीदी गई। यहां बिना कमेटी बनाए दवाइयां खरीदी गई और जिस कमेटी को दर्शाया गया है, उस कागज पर न तो आधिकारिक नंबर है और न ही कोई तारीख। हिसार व फतेहाबाद के सामान्य अस्पतालों में चिकित्सा उपकरण की सप्लाई करने वाली फर्म जीके ट्रेडर्स का मालिक नकली सिक्के बनाने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है।
चौटाला के अनुसार हिसार में जीके ट्रेडिंग कंपनी के पास किराना व घी बेचने का टिन नंबर है। इस कंपनी से ईटीडीए वैक्यूटेनर 5.50 रुपये की दर पर खरीदा गया, जिसका टेंडर रेट 2.20 रुपये है। कंपनी गद्दे और चादरें बनाने का भी काम करती है, लेकिन डनलप के गद्दों के बिल बनाकर सस्ते गद्दे व चादरें अस्पताल में भेजी गईं।
दुष्यंत चौटाला के अनुसार जीके ट्रेडिंग कंपनी का सिडिकेट बैंक हिसार में खाता है। इस खाते में पैसा आते ही उसे तुरंत कनिष्क अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता है। जींद के सिविल सर्जन ने करनाल की माइक्रो डायग्नोस्टिक कंपनी से महंगे दामों पर खरीद की है।
हिसार अस्पताल में स्टोरी कीपर रह चुके चेयरमैन
सांसद ने आरोप लगाया कि हरियाणा फार्मेसी काउंसिल का चेयरमैन सोहन लाल कंसल 2014-15 में हिसार अस्पताल में स्टोर कीपर था। वह फार्मेसी का रजिस्ट्रार भी रहा है। फर्म कृष्णा इंटरप्राइजेज हिसार सोहनलाल कंसल के पुत्र कनिष्क द्वारा संचालित की जा रही है।

सांसद के अनुसार हिसार की जीके ट्रेडिंग कंपनी जिस एड्रेस पर दर्ज है वहां फर्म की जगह धोबी बैठा था। इस फर्म का मालिक गुलशन कुमार है। रेवाड़ी अस्पताल में एक ही बिजली का बिल बार-बार इस्तेमाल किया जाता रहा है। बीपी जांचने की जो मशीन 1650 रुपये में खरीदी गई, उसकी मार्केट कीमत 780 रुपये है। एचसीवी कार्ड 10 रुपये का है मगर उसे 45 रुपये में खरीदी गया है। (समाचार न्यूज़ एजेंसी इनपुट)

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...