रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले 50 हजार लोग मुसीबत में हैं। इन लोगों का रसोई गैस कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है। ये वे कस्टमर हैं, जिन्होंने नो योर कस्टमर (KYC) से जुड़े दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। आप भी यदि अभी तक इस काम को नहीं कर पाएं हैं, तो अभी समय निकालकर इसे निपटा लें। वरना आपका रसोई गैस कनेक्शन भी ब्लॉक हो सकता है। गैस कंपनियां पिछले दो साल से ग्राहकों से KYC से जुड़े दस्तावेज जमा करने की अपील कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में ग्राहकों ने यह दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। केवाईसी का मकसद संबंधित कस्टमर की पूरी जानकारी जुटाना है। इससे यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति वाकई में गैस कनेक्शन लेने के लिए एलिजिबल है या नहीं। कौन से डॉक्युमेंट्स देना होते हैं केवाईसी में प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (पीओआई) एवं प्रूफ ऑफ एड्रेस (पीओए) संबंधी दस्तावेज जमा करना होते हैं। इसमें पर्सनल डिटेल जैसे नाम, फोटोग्राफ्स, एज और रिलेटिव के नाम देना होते हैं। रेसिडेंसियल एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस की डिटेल भी यहां देना होती है। इन सभी से संबंधित डॉक्युमेंट्स जमा करना होते हैं। ये सावधानियां जरूर रखें...