Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bihar

‘पोल खुलने के डर से कुछ लोग छटपटा रहे हैं… रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है…’ – बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जाँच का आदेश दिए जाने के बाद ख़ुशी जताते हुए कहा कि बिहार पुलिस सही निकली। बिहार पुलिस की FIR पर ही सीबीआई ने मामला दर्ज किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इस पर काफ़ी मुखर रहे थे। उन्होंने इसे अन्याय पर न्याय की जीत बताया और कहा कि ये 130 करोड़ देशवासियों की जीत है, सत्य की विजय है। भाव-विह्वल नज़र आ रहे बिहार पुलिस के मुखिया ने कहा कि माननीय सु्प्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा, “ आज तक मैंने सुना था कि न्यायाधीश भगवान का रूप होते हैं, आज मैंने देख भी लिया। मैं न्यायाधीश को सैल्यूट नहीं बल्कि इस फैसले के लिए साष्टांग प्रणाम करता हूँ। ” साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि कैसे गलत तरीके से मुंबई में बिहार पुलिस के विजय तिवारी को क्वारंटाइन कर दिया गया था। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि देशवासियों के मन में इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र के प्रति आस्था मजबूत की है। शिवसेना के संजय राउत द्वारा दिए गए तरह-तरह के बयानों पर डीजीपी ने कहा कि किसी भी राजनी...

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जाँच करेगी CBI, महाराष्ट्र सरकार करे मदद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से रिया को झटका

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जाँच सीबीआई (CBI) करेगी और महाराष्ट्र सरकार को इसमें मदद करनी है। सीबीआई (CBI) इस मामले में नया केस जल्द रजिस्टर कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को भी सही ठहराया है। सारा विवाद इसी बात को लेकर था कि बिहार में इस केस को क्यों ले जाया गया और इसे वापस ट्रांसफर किया जाए। साथ ही मुंबई पुलिस को जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार, राजदीप सरदेसाई जैसे लिबरल पत्रकारों और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। ख़बरों के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया के व्यवहार से ये बात स्पष्ट हो गई है। जैसे ही सुशांत से रिया की जरूरतें पूरी हो गईं, उन्होंने सुशांत को अपनी जिंदगी से निकाल बाहर किया। विकास ने आरोप लगाया कि...

बिहार : RJD विधायक हाजी सुभान ने आतंकी मसूद को कहा ‘साहब’

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   एक तरफ मोदी सरकार ने आतंकियों पर शिकंजा कसा हुआ है, तो दूसरी तरफ आतंकवाद समर्थक आतंकियों को "साहब" कहकर सम्बोधित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे, विपरीत इसके आतंकियों को सम्मान देने से प्रमाणित होता है कि देश में आतंकवाद फ़ैलाने में इन्ही जैसे जयचन्दों का हाथ है। किसी भी सदन के सदस्य बनने पर शपथ भारतीय संविधान की लेते हैं, परन्तु काम देश के दुश्मनों के लिए करते हैं।  बिहार में फिर एक राजनेता ने विवादित बयान दिया है। किशनगंज में एक जनसभा के दौरान राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के बायसी से विधायक हाजी सुभान ने आतंकी सगठन जैश-ए-मोहम्‍मद’ के सरगना मसूद अजहर को ‘साहब’ कह डाला। घटना के दौरान राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव  मंच पर मौजूद थे। अब इस घटना पर सियासत गर्म हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि आतंकियों का महिमामंडन करना राजद-कांग्रेस का संस्‍कार दिखाता है। किशनगंज लोकसभा सीट अल्‍पसंख्‍यक बहुल है। यहां से जदयू ने महमूद अशरफ को उम्मीदवार बनाया ...

सवर्णों के भारत बंद से सकते में अमित शाह

सवर्णों के भारत बंद  बुलाने के बाद से भाजपा सरकार पर दवाब की रणनीति काम कर रही है। एसएसी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पटलने के बाद से अमित शाह ने कमान संभाल ली है कि कही सवर्ण के वोटों में भटकाव ना हो। कांग्रेस को इन सब के लिए जिम्मेवार बता रहे नेता भी पार्टी के इस रुख से खुश नहीं हैं। हालांकि अब पार्टी के अंदर से उठने वाली आवाज के बाद अमित शाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने तो खुल कर कहा था कि सवर्णों की चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश के ही एक और नेता सुरेंद्र सिंह ने भी दलित उत्पीड़न पर तंज कसते हुए कहा कि यह बिजनेस बन गया है। -------------------------------------------- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) दिल्ली  दिनांक 9/9/2018 रविवार को अनुसूचित जाति और जनजाति के विरोध में तत्काल बैठक बुलाई गई है। हमें SC / ST Act  और आरक्षण मुक्त भारत चाहिए। कृपया इस तत्काल बैठक मैं पधारने की कृपा करें।।   पता :- 9 No,  बेला रोड सन्यास आश्रम नियर सिविल लाइन मेट्रो ...

एससी/एसटी कानून: सवर्ण संगठनों का आज भारत बंद

एससी-एसटी एक्ट  पर  सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर नया कानून बनाने के बाद केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नए कानून के खिलाफ कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अदालत के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर सवर्ण संगठनों ने 6 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। बंद की मांग सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार के संगठनों ने की है। मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले दलित संगठनों ने भी 2 अप्रैल को भारत बंद बुलाया था। संशोधित कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित आवास पर प्रदर्शन हुआ। राज्य में मंत्री माया सिंह को काले झंडे दिखाए गए। विदिशा में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को भी विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के सामने भी नारेबाजी हुई। बढ़ते विरोध की वजह से पुलिस ने ग्वालियर में मंत्रियों के बंगलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी सांसद, मंत्री और विधायकों ने बुधवार और गुरुवार के तमाम सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए...

मिशन 2019 को लेकर बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों में तैयारियों शुरू

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  अब लगभग तय हो गया है कि राज्य में 12 साल से अधिक से सत्ता की बागडोर संभालते आ रहे जदयू लोकसभा का अगला चुनाव एनडीए से तालमेल करके ही लड़ेगा, लेकिन कांग्रेस की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। वहीं, कुछ छोटे-छोटे अन्य दल भी चुनाव से पहले पाला बदलने की तैयारी में हैं। राजनीतिक गलियारे में माना जा रहा है कि पिछले महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पटना दौरे के बाद जदयू को लेकर चल रही कयासबाजी पर पूरी तरह से विराम लग गया है, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर राजद के धरना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के तेवर से लोगों का संदेह बढ़ गया है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता जदयू नेताओं के अभी भी संपर्क में हैं। क्या एनडीए और जेडीयू में मतभेद होगा? कांग्रेस को उम्मीद है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर विवाद होना तय है। विधानसभा में जदयू के संख्या बल के मुताबिक लोकसभा की सीटें दे पाना भाजपा नेतृत्व के लिए संभव नहीं होगा। ऐसे में जदयू एनडीए पाले से बाहर भी आ सकता है। वैसे भी अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद नीतीश कुमार न...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)