कश्मीर में एनएसजी कमांडो भेजे गए: हुर्रियत नेता मीरवाइज नजरबंद, अलगाववादी नेता यासीन मलिक हिरासत में
पुलिस ने जून 21 को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में लिया। वहीं हुर्रियत कांफ्रेंस नरमपंथी गुट के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को उनके घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस ने यह कदम सुरक्षाबलों की कथित कार्रवाई और वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के विरोध में अलगवावादी संगठन की ओर से बुलाए गए प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया। 14 जून को राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की उनके दफ्तर के बाहर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में अलगाववादी नेताओं ने हड़ताल का आह्वान किया था। अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/06/2.html nigamrajendra28.blogspot.com नक्सलियों के लिए 'काल' रहे ये 2 अफसर लेंगे पत्थरबाजों की खबर बी.वी.आर.सुब्रमण्यम और विजय कुमार, आईपीएस जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन… पुलिस अधिकारी ने बताया कि यासीन को सुबह मौसुमा स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर कोठीबाग पुलिस थाने ले जाया गया। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को भी घर में नजरबंद किया गया। अलगाववादियों ...