आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार लगता है लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव ने चर्चा में बने रहने के लिए दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की नीति "आरोप लगाओ और भाग जाओ" अपना ली है। मामला गम्भीर होने की स्थिति में माफ़ी माँग लो। अन्यथा तेज प्रताप प्रधानमन्त्री मोदी के लिए इतनी बड़ी बात नहीं बोलते। और जहाँ तक जेल जाने की चर्चा हो रही है, आम नागरिक द्वारा ऐसी बात बोलने पर अब तक पता नहीं, कितने मुकदमें दर्ज हो चुके होते, पुलिस ने उसे उठा कर हवालात में डाल दिया होता, ये है बिहार के दो मुख्यमंत्रियों --लालू प्रसाद और राबड़ी देवी-- की होनहार संतान। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा का स्तर कम किए जाने से उनका परिवार काफी आक्रोशित है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाल उतरवाने की धमकी दी है। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा यदि उनके पिता को कुछ हुआ तो इसके जिम्मेवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। राबड़ी देवी ने हालांकि कोई कड़ा बयान नहीं दिया और कहा परिवार की सुरक्षा भगवान करेंगे। ...