Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bhagwat mann

आप में बगावत की आग आैर भड़की, विरोधी गुट ने खैहरा को बनाया पंजाब प्रधान

आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी गुट ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटते ही हाईकमान को खुली चुनौती दी है। सात विधायकों ने पूर्व नेता विपक्ष और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पार्टी की पंजाब इकाई का प्रधान घोषित कर दिया है। यह फैसला खैहरा धड़े की ओर से बनाई गई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की अगस्त 21 को चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटते ही खैहरा गुट ने हाईकमान को दी सीधी चुनौती  पंजाब में आप के प्रधान का पद खाली है। भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। यह भी चर्चा चल रही थी कि भगवंत मान की फिर से प्रधान पद पर ताजपोशी हो सकती है। उपप्रधान डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- खैहरा को प्रधान बनाना गलत, पार्टी ने नहीं की कोई नियुक्ति इस बीच विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले खैहरा गुट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी के सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह और विरोधी पक्ष के नेता हरपाल स...

केजरीवाल की माफी के बाद AAP में मचा घमासान

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  अकाली सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से  अरविंद केजरीवाल  के माफी मांगने पर आप में नई कंट्रोवर्सी शुरू हो गई। आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के साथ ही कुमार विश्वास जैसे उनके साथियों ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। कुमार ने ट्वीट में लिखा- ''क्या हम उस शख्स पर थूकें, जो थूक कर चाटने में माहिर है।'' उधर, पंजाब के प्रभारी  भगवंत मान  ने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, एसआईटी ने मजीठिया के खिलाफ हाईकोर्ट में ठोस सबूत पेश करने का दावा किया है। बता दें कि आप ने पंजाब में ड्रग रैकेट को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा था, इस दौरान केजरी ने मजीठिया को ड्रग माफिया तक कहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लिखित में माफीनामा देना भारी पड़ा है।   केजरीवाल ने गुरुवार (15 मार्च) को मजीठिया से लिखित में मजीठिया से ड्रग्स के धंधे में लिप्त होने से जुड़े सभी बयान वापस ले लिए थे। सीएम ने इस बाबत उनसे माफी मांगते हुए चिट्ठी के जरिए कहा था, “मजीठिया के खिलाफ बीते दिनों मैंने कुछ आरो...

गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने आम आदमी पार्टी छोड़ी

बड़े अरमानों से तुझे गले लगाया था, इतनी बेरहमी से अरमानों का जनाजा निकाल  पदमुक्त कर, नशेड़ी के हाथ थमा दी पार्टी  क्या हुआ नशामुक्त पंजाब के सपने का  नशेड़ी क्या नशामुक्त करेगा पंजाब को  गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह पंजाब में पार्टी के पूर्व संयोजक भी रहे हैं। पंजाब में हुए विधान सभा चुनाव 2017 में आप ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब में आप का यह पहला चुनाव था। घुग्गी से पहले सुच्चा सिंह छोटेपुर पंजाब के संयोजक थे। फिर उन पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगे। जिसके बाद उनको हटा दिया गया। तब एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें छोटेपुर एक उम्‍मीदवार से पैसे लेते दिख रहे थे। घुग्गी को हटाकर पिछले दिनों भगवंत मान को पंजाब में संयोजक बनाया गया था। खबरों के मुताबिक, घुग्गी इस बात के नाराज थे। घुग्गी ने इस्तीफा देने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसमें घुग्गी ने कहा कि उन्होंने बुरे वक्त में भी पार्टी का साथ दिया था। घुग्गी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। घुग्गी ने पूछा...

आम आदमी पार्टी के पंजाब सांसद भगवंत मान संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित

गुरुवार(दिसम्बर 8) को आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद भगवंत मान को कमेटी ने संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया.  भगवंत मान को संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का दोषी पाये जाने पर कमेटी ने मान को संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित करने की सिफारिश की थी. भगवंत मान द्वारा संसद परिसर का वीडियो बनाने से सभी सांसद नाराज चल रहे है. सभी नेताओं का मानना था कि ऐसा वीडियो बनाना सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना है. खुद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मान के इस तरह के व्यवहार से काफी नाराज हैं. इससे पहले सुमित्रा महाजन ने कहा था कि भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई तो जरुर होगी, मगर किस तरह की कार्रवाई होगी वह सभी पार्टियों के नेताओं से बातचीत करने के बाद तय होगा. इस बीच स्पीकर ने भगवंत मान को समन किया भी किया था. इसी को देखते हुए उनके सत्र पर बैन लगाना सजा का हिस्सा है. 

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)