आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार कर्नाटक में बीते पांच दिन का समय राजनीतिक तौर पर उथल-पुथल का रहा है। इन दिनों में कांग्रेस ने लगातार ये आरोप लगाए कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कांग्रेस ने तीन ऑडियो टेप भी जारी किए। जिनमें कई सीनियर भाजपाई नेताओं पर आरोप लगाए गए। भाजपा की सरकार गिरने के बाद अब जेडीएस और कांग्रेस की सरकार बनना तया है। ऐसे में सवाल है क्या भाजपा के इन नेताओं पर केस दर्ज होंगे, जिन पर विधायकों को ललचाने का आरोप है। वाजपेयी की तर्ज़ पर येदियुरप्पा का इस्तीफा कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के मतविभाजन का सामना किए बिना विधानसभा में इस्तीफा देने के एलान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिला दी। 22 साल पहले 13 दिन तक प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी ने लोकसभा में पर्याप्त संख्या में सांसद नहीं होने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वाजपेयी सरकार के गिरने के बाद जद-एस नेता कुमारस्वामी के पिता एचडी देवगौड़ा प्रधानमंत्री बने थे और अब येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक विधानसभा च...