जब काफी देर तक गाड़ी नहीं आई तो इससे इस्लामाबाद में भारत के डिप्टी हाईकमिश्नर जेपी. सिंह नाराज नजर आए। कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को पाकिस्तान की मीडिया ने बहुत बेइज्जत किया था। जब जाधव की मां अवंतिका और पत्नी चेतना जाधव से मुलाकात के बाद बाहर आईं तो वहां की फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसरों ने जानबूझकर उनको गाड़ी का इंतजार कराया। साजिश ये थी कि वो वहां की मीडिया की बातें सुनें। जाधव की पत्नी और मां से उनकी मुलाकात के वक्त कांच की दीवार बीच में थी। जाधव की मां से पूछा गया- कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी? बता दें कि जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इंटरनेशनल कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। सोमवार को अवंतिका और चेतना ने पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में कांच की दीवार के बीच जाधव से मुलाकात की थी। दूर था मीडिया, चीखकर पूछ रहा था सवाल पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री के गेट पर सोमवार को जाधव की मां अवंतिका और उनकी पत्नी चेतना। - इस्लामाबाद में पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री है। यहीं अवंतिका और चेतना ने कुलभूषण जाधव से...