Skip to main content

‘कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी?’ जाधव की मां से PAK मीडिया की बदसलूकी

‘कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी?’ जाधव की मां से PAK मीडिया की बदसलूकी, national news in hindi, national news
जब काफी देर तक गाड़ी नहीं आई तो इससे इस्लामाबाद में भारत के डिप्टी हाईकमिश्नर जेपी. सिंह नाराज नजर आए।
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को पाकिस्तान की मीडिया ने बहुत बेइज्जत किया था। जब जाधव की मां अवंतिका और पत्नी चेतना जाधव से मुलाकात के बाद बाहर आईं तो वहां की फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसरों ने जानबूझकर उनको गाड़ी का इंतजार कराया। साजिश ये थी कि वो वहां की मीडिया की बातें सुनें। 
‘कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी?’ जाधव की मां से PAK मीडिया की बदसलूकी, national news in hindi, national news
जाधव की पत्नी और मां से उनकी मुलाकात के वक्त कांच की दीवार बीच में थी।
जाधव की मां से पूछा गया- कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी? बता दें कि जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इंटरनेशनल कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। सोमवार को अवंतिका और चेतना ने पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में कांच की दीवार के बीच जाधव से मुलाकात की थी।

दूर था मीडिया, चीखकर पूछ रहा था सवाल

‘कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी?’ जाधव की मां से PAK मीडिया की बदसलूकी, national news in hindi, national news
पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री के गेट पर सोमवार को जाधव की मां अवंतिका और उनकी पत्नी चेतना।
- इस्लामाबाद में पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री है। यहीं अवंतिका और चेतना ने कुलभूषण जाधव से मुलाकात की थी। मुलाकात के पहले और बाद में दोनों को साजिशन फॉरेन मिनिस्ट्री के इस दफ्तर के बाहर कुछ देर इंतजार कराया गया।
- कुछ दूरी पर पाकिस्तानी मीडिया था। मीडिया के लोग अवंतिका और चेतना से चीख-चीखकर सवाल कर रहे थे। उन्हें मालूम था कि जवाब नहीं मिलेगा। लेकिन, मकसद सवाल पूछना नहीं, बल्कि बेइज्जती करना था।

किस तरह के सवाल किए गए?

- पाक मीडिया ने जाधव की मां और पत्नी से जो सवाल किए वो परेशान करने वाले थे। भारतीय विदेश मंत्रालय भी इस बारे में बयान जारी कर चुका है।
अवलोकन करिये :--
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां इसलिए उन्हें वापस नही�...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.PE
- पाकिस्तानी मीडिया ने जाधव की मां को ही ज्यादा टारगेट किया। चीखकर उनसे पूछा- कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी आप? कातिल बेटे से मुलाकात कैसी रही जी? फिर एक महिला पत्रकार की आवाज आती है। वो कहती है- हजारों पाकिस्तानियों का खून बहाने वाले से मिलने के बाद क्या कहेंगी आप? कुछ और साफ सुनाई ना देने वाली आवाजें भी आती हैं। एक में कहा जाता है- पाकिस्तानियों का दिल बहुत बड़ा है, वो कातिलों को मिलाता है।

सब साजिशन किया गया

- जाधव की मां और पत्नी को जानबूझकर गाड़ी का इंतजार कराया गया। इसका मकसद था कि वो पाकिस्तान मीडिया की बातें सुन सकें। क्योंकि, भारत ने ये पहले ही साफ कर दिया था कि दोनों मीडिया से बात नहीं करेंगी। लिहाजा, ये घटिया तरीका अपनाया गया।

जेपी सिंह ने क्या किया?

- चेतना और अवंतिका के साथ इस्लामाबाद में इंडियन डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी. सिंह भी थे। जब पाकिस्तानी मीडिया चीख-चीखकर सवाल कर रहा था तो सिंह दोनों महिलाओं को एक बार फिर दफ्तर के अंदर ले गए। कुछ देर बाद ये फिर बाहर आए।
- गाड़ी ना आने पर सिंह खफा दिखे। उन्होंने हाथ हिलाकर वहां मौजूद पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री के स्टाफ से कुछ कहा भी। इसके बाद एक व्हाइट एसयूवी वहां आई। इसी गाड़ी से सिंह दोनों महिलाओं को लेकर इंडियन एम्बेसी लेकर गए।

पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने नहीं दिए जवाब

- बुधवार को पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सोहेल महमूद से जब न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तानी मीडिया की जाधव की मां और पत्नी से बदसलूकी का सवाल करना चाहा तो वो बिना जवाब दिए अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
- भारत पहले ही साफ कर चुका है कि वो इन सवालों के जवाब पाकिस्तान से जरूर मांगेगा।

मंगलसूत्र और जूतियां उतरवाईं

- भारत ने इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के रवैये पर सख्त एतराज जताया था। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को साफ किया कि इस मुलाकात में यकीन करने लायक जैसा कुछ नहीं है। दोनों देशों के बीच जो एग्रीमेंट हुआ था, उसके उलट पाकिस्तान का तरीका बेहद खराब था। मुलाकात के पहले जाधव की पत्नी चेतना से पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मंगलसूत्र और जूतियां उतरवा ली गईं।
कब हुई थी जाधव और उनकी मां-पत्नी की मुलाकात
- पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सोमवार को मां और पत्नी से मुलाकात हुई थी। यह मीटिंग 47 मिनट चली। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में मुलाकात के वक्त सब कुछ ठीक नहीं था। जाधव और उनकी पत्नी चेतना-मां अवंतिका के बीच एक ग्लास पार्टिशन (कांच की दीवार) थी। जाधव के सामने एक फोन था। इसका स्पीकर ऑन करके बातचीत कराई गई।
- कुछ दूरी पर इंडियन डिप्लोमैट जेपी सिंह थे। खास बात ये है कि सिंह के सामने भी एक ग्लास पार्टिशन था। यानी वो उस बातचीत को नहीं सुन सकते थे, जो जाधव और उनकी पत्नी-मां के बीच हो रही थी। जब मुलाकात खत्म हो गई, तो पाकिस्तान ने जाधव का नया वीडियो जारी किया। इसमें जाधव कथित तौर पर मीटिंग अरेंज करने के लिए पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा करते नजर आते हैं।
क्या है मामला?
- पाकिस्तान आर्मी का दावा है कि जाधव इंडियन एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के लिए जासूसी कर रहे थे। उन्हें बलूचिस्तान प्रांत से पकड़ा गया। इसके बाद पाक आर्मी के फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (FGCM) ने अप्रैल में फांसी की सजा सुनाई थी।
- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने 18 मई, 2017 को फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान को कुछ और शर्तें पूरी करने को कहा।
भारत का क्या कहना है?
- भारत का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था। इंडियन नेवी से रिटायरमेंट के बाद वे ईरान में बिजनेस कर रहे थे। हालांकि, पाक का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से 3 मार्च 2016 को अरेस्ट किया गया था। पाकिस्तान ने जाधव पर बलूचिस्तान में अशांति फैलाने और जासूसी का आरोप लगाया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...