देशभर में मोदी लहर के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए छात्रसंघ चुनावों (दिल्ली विश्वविद्यालय) के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। चुनावों में ABVP को करारी हार का सामना पड़ा है। जबकि कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने चार साल बाद वापसी करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। अध्यक्ष पद पर NSUI के रॉकी तुशीद ने जीत दर्ज की है। उन्हें 16299 वोट मिले हैं जबकि ABVP उम्मीदवार को 14709 वोट मिले हैं। दूसरी तरफ उपाध्यक्ष पद भी NSUI ने जीत हासिल की है। वहीं ABVP को सचिव और सह सचिव पद से संतोष करना पड़ा है। हालांकि सह सचिव पद पर वोटों की गिनती दोबारा की जा रही है। NSUI की इस जीत पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। छात्रसंघ चुनाव में लोगों ने ABVP को हार का भाजपा का नीतियों को ठहराया है। कुछ लोगों ने रामजस कॉलेज विवाद को भी ABVP की हार से जोड़कर देखा है। ट्विटर पर यूजर्स ने छात्र संघ चुनाव में ABVP की हार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। Anil Kumar Choudhary 10 hrs · दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् को मिली हार मेरे ...