भारतीय जनता पार्टी को उत्तर भारत में विपक्षी दलों से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच अब उसकी नजर दक्षिण भारत पर है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब बीजेपी तेलंगाना में अपना जलवा बिखेरने को बेताब है। इसके लिए पार्टी हिन्दुओं को एकजुट करने पर जोर दे रही है। यही नहीं, तेलंगाना में बीजेपी और अन्य हिन्दुवादी संगठनों को योगी आदित्यनाथ जैसा एक ‘भगवाधारी’ लीडर भी मिल गया है। ये भगवाधारी और कोई नहीं ‘परिपूर्णानंद स्वामी’ हैं, जिनकी आदिवासियों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।बीजेपी के अंदर चर्चा चल रही है कि परिपूर्णानंद स्वामी को लोकसभा चुनाव या हैदराबाद की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। माना यह भी जा रहा है कि पार्टी उन्हें सिंकदराबाद या मलकानगिरी लोकसभा सीट या फिर कारवान या चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। हिन्दुत्व संगठनों ने फैसला लिया है कि वह उनका इस्तेमाल हिंदू वोटों को लुभाने के लिए करेगी। भाजपा के विधायक एनवीएसएस प्रभाकर स्वामी का स्वागत करने के लिए विजयवाडा के का...