आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पंजाब नेशनल बैंक में कारोबारी नीरव मोदी के घोटाले में अब तक कुल 3 नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन इन तीनों के सवाल पर ज्यादातर चैनल और अखबारों ने चुप्पी साध रखी है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। सीबीआई ने फरवरी 20 को पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर रैंक के अधिकारी राजेश जिंदल को गिरफ्तार किया। जिंदल पीएनबी की ब्रेडी हाउस ब्रांच का अगस्त 2009 से मई 2011 के बीच प्रमुख था। इससे पहले सीबीआई ने फायरस्टार इंटरनेशनल डायमंड ग्रुप के फाइनेंस अधिकारी विपुल अंबानी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मामले से जुड़ी कविता मनकीकर, फायरस्टार के अर्जुन पाटील, नक्षत्र के सीएफओ कपिल खंडेलवाल और गीतांजलि के मैनेजर नीतिन शाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। ANI ✔ @ANI CBI arrested Vipul Ambani, President, Finance,Firestar International/diamonds group,Kavita Mankikar, Authorised Signatory of 3 accused firms,Arjun Patil, Sr. Executive, Firestar group, Kapil Khandelwal, CFO, Nakshatra group &Niten S...