Skip to main content

Posts

Showing posts with the label man ki baat

‘मन की बात’ में PM मोदी ने राज्यों को दिया GST की सफलता का क्रेडिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए आज एक बार फिर देशवासियों से अपने विचार साझा किए.  कार्यक्रम की 45वीं कड़ी में पीएम मोदी ने भारत-अफगानिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक टेस्ट मैच को याद किया. साथ ही उन्होंने जीएसटी को सफल बताते हुए इसका क्रेडिट राज्यों को दिया. पीएम मोदी ने जीएसटी की पहली सालगिरह आने से पहले इसकी सफलता का क्रेडिट राज्यों को दिया. उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन वन टैक्स’ देश के लोगों का सपना था, जो अब हकीकत में बदल चुका है. पीएम ने कहा कि जीएसटी की सफलता के लिए राज्यों ने मिलकर काम किया और इसे सफल बनाया. उन्होंने जीएसटी ईमानदारी की जीत करार दिया. ‘मन की बात’ की शुरुआत में बेंगलुरु में हुए भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने अफगानी स्टार बॉलर राशिद खान के खेल को सराहा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मैच यादगार रहेगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यह मैच इसलिए याद रहेगा क्योंकि भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेते समय अफगानिस्तान की टीम को आमंत्रित किया और दोनों टीमों ने साथ में फोटो लिए.’  योग ने दुनिया को एकजुट किया पीएम मो...

नारी शक्ति के मुरीद हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  रविवार(जनवरी 28) को 40वीं बार मन की बात की। मोदी ने महिला सशक्तिकरण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से लेकर आज तक कई महिलाओं ने देश को विकसित करने का काम किया है।    इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि 10 देशों के मुखिया इस समारोह में उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि देश में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है, गौरव बढ़ा रही है।  एक फरवरी को कल्पना चावला की पुण्यतिथि है। उनकी स्पेसक्राफ्ट हादसे में मौत हो गई थी लेकिन वे कई लड़कियों को प्रेरणा दे गईं। आज सामान्य लोगों को भी पद्म पुरस्कार मिल रहे हैं। नॉमिनेशन का तरीका बदल चुका है। अवॉर्ड के लिए अब पहचान नहीं बल्कि काम जरूरी हो गया है। महिलाएं देश का गौरव बढ़ा रही हैं - मोदी ने कहा, "2018 की यह पहली मन की बात है। दो दिन पहले ही हमने गणतंत्र पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया। 10 देशों के मुखिया उपस्थित रहे।'' - "प्रकाश त्रिपाठी ने ऐप पर चिट्ठी लिखी। उन्होंने लिखा 1 फरवरी कल्पना चावला की पुष्यतिथि है। वो लाखों भारतीयों की प्रेरणास्रोत हैं।'' - "हमने कल्पना जी को बहुत कम ...

भारतीय लोकतंत्र में 21वीं सदी के ‘न्यू इंडिया वोटर्स’ का स्वागत : नरेन्द्र मोदी

साल 2017 के अंतिम बार मन की बात में पीएम मोदी एक बार फिर देशवासियों से रूबरू हुए| इसमें उन्होंने कहा कि साल 2018 वह साल है जिसमें बहुत से बच्चे 18 साल के हो जायेंगे और वोटर बनकर देश के लोकतंत्र में अपना योगदान देंगे| पीएम मोदी ने मन की बात में देश को जो संबोधन दिया आप भी उसे विस्तृत रूप से यहाँ जानिये| मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार | ‘मन की बात’ का, इस वर्ष का यह आख़िरी कार्यक्रम है और संयोग देखिए कि आज, वर्ष 2017 का भी आख़िरी दिन है | इस पूरे वर्ष बहुत सारी बाते हमने और आपने share की | ‘मन की बात’ के लिए आपके ढ़ेर सारे पत्र, comments , विचारों का ये आदान-प्रदान, मेरे लिए तो हमेशा एक नई ऊर्जा लेकर के आता है | कुछ घंटों बाद, वर्ष बदल जाएगा लेकिन हमारी बातों का यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा | आने वाले वर्ष में हम, और नयी-नयी बातें करेंगे, नये अनुभव share करेंगे | आप सबको 2018 की अनेक-अनेक शुभकामनाएँ | अभी पिछले दिनों 25 दिसम्बर को विश्वभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया | भारत में भी लोगों ने काफी उत्साह से इस त्योहार को मनाया | क्रिसमस के अवसर पर हम सब ईसा मसीह की महान...

मन की बात : न शिकवा न शिकायत, केवल उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे 23वीं बार देशवासियों से रेडियो के जरिये 'मन की बात' की। पीएम ने आज ओलंपिक और शिक्षक दिवस के अलावा देश से जुड़े अन्य मसलों पर भी बात की। पिछली बार 'मन की बात' में पीएम ने रियो ओलिंपिंक में गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी थीं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम चैनलों और दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया।  मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार,  कल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यान चंद जी की जन्मतिथि है। यह दिन पूरे देश में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रुप में मनाया जाता है। मैं ध्यान चंद जी को श्रद्धांजलि देता हूँ और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूँ। उन्होंने 1928 में, 1932 में, 1936 में, Olympic खेलों में भारत को hockey हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हम सभी क्रिकेट प्रेमी Bradman का नाम जानते हैं। उन्होंने ध्यान चंद जी के लिए कहा था - ‘He scores goals like runs’. ध्यानचंद जी sportsman spirit और देशभक्ति की एक जीती-जागती मिसाल थे। एक बार कोलकाता में, एक मैच के दौर...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)