Skip to main content

Posts

Showing posts with the label raipur

भास्कर सर्वे: रायपुर के 66% लोग कांग्रेस के साथ, जबकि शेष छत्तीसगढ़ के 77% लोग भाजपा के पक्ष में

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ चार माह रह गए हैं। सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया? विपक्ष का प्रदर्शन कैसा रहा? मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा कौन है? सरकार भाजपा की बनेगी या कांग्रेस की? ऐसे सारे सवालों पर लोग क्या सोच रहे हैं, भास्कर के ऑनलाइन सर्वे में इसके जवाब आए। हमने इनका विश्लेषण करवाया और जो उभरकर आया, वह आपके सामने है। ये रुझान 25 जून से 4 जुलाई के बीच के हैं। जरूरी नहीं कि चुनाव तक लोगों की यह राय बनी रहे, क्योंकि राजनीति संभावनाओं का नाम है। भाजपा 15 साल से सत्ता में है। इस बार क्या होगा? :  सर्वाधिक 1,49,009 लोगों ने इस सवाल का जवाब दिया। जवाब देने वालों में 99,892 पुरुष और 49,117 महिलाएं थीं। पेशे के आधार पर देखें तो 56,942 लोग व्यवसायी थे, जिन्होंने इस सवाल का जवाब दिया। सबसे बड़ा सवाल...   छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल से सत्ता में, इस बार क्या होगा ? रायपुर में 31 % लोगों ने भाजपा, 66 % ने  कांग्रेस और 03% त्रिशंकु का अनुमान होना बताया। दुर्ग में 78 %  ने भाजपा, 15 % ने कांग्रेस, 07 %...

हाफिज सईद का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़

रायपुर में मुसलमानों ने आतंकी सरगना Hafiz saeed का सिर-कलम करने वाले को 1 crore का इनाम देने का ऐलान किया है। मुसलमानों ने Pak के PM नवाज शरीफ को saeed की कठपुतली बताया है। शुक्रवार शाम की नमाज के बाद नमाजियों ने विशेष दुआ की। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ मांगी और आतंकवादी संगठनों और ठिकानों को नेस्तनाबूत करने की फरियाद लगाई। मुसलमानों ने पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला औरत के वेश में सजाया और पाक सेना के जनरल राहिल शरीफ के पुतले को लेकर आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। मदरसा के मुफ्ती कलीम अशरफ ने ऐलान किया है कि मुल्क का हर मुसलमान देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार है।  मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया के अध्यक्ष गफ्फार खान ने एलान किया है कि हाफिज सईद का सिर काटकर लाने वाले को भिलाई के Muslims अपनी जमीन बेचकर 1 crore रुपए देंगे। 

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)