Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ramvilas paswan

रामविलास पासवान की LJP ने दिखाई BJP को आंख

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  संविधान का मजाक बनाना आज एक फैशन बन गया है। चुनाव जीतने पर शपथ संविधान की खाते हैं, लेकिन राजनीति समाज को बाँटने की करते हैं। आखिर किसने अधिकार दिया इन्हे संविधान का मजाक बनाने का? जब संविधान सबको बराबर का अधिकार देता है, फिर किस अधिकार से दलित, अनुसूचित जाति के नाम पर सियासत करते हैं? क्या इसी तरह से संविधान की रक्षा होती है? समझ में नहीं आता जनता संविधान का मजाक बनाने वालों को वोट देती ही क्यों है? हिन्दू जब अयोध्या, काशी और मथुरा की बात करते हैं, तो सबको संविधान खतरे में नज़र आने लगता हैं, लेकिन जब स्वयं जाति आधारित राजनीति करते हो, तब क्या संविधान सुरक्षित नज़र आता है?  2002 गुजरात दंगों के बाद एनडीए सबसे पहले छोड़ कर जाने वाली कौन सी पार्टी थी? सभी जानते हैं। एनडीए छोड़ते वक़्त क्या इन्होने तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा "ट्रेन बोगी को आग लगाने वालों पर कहर बन टूट पड़ो, देश तुम्हारे साथ है।" लेकिन उस समय नज़र आयी कुर्सी। जो नेता अपनी कुर्सी बचाने तुष्टिकरण का सहारा लेते हों, देश का क्या भला करेंगे। ऐसे ही नेताओं और पार्टियों...

आरक्षण खत्म करने की चल रही साजिश-- भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार  भाजपा दलित सांसदों के भीतर अपनी सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी बढ़ती दिख रही है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अब यूपी के बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने मोर्चा खोला है। फुले सरकार की नीतियों के खिलाफ 1 अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद उनकी रैलियों का सिलसिला शुरू होगा।  हैरानी की बात यह है कि जिस पार्टी का प्रधानमन्त्री "सबका साथ, सबका विकास" का नारा लगाता हो, उसी पार्टी का सांसद जब आरक्षण समाप्त करने का विरोध करे, उससे इस बात का आभास अवश्य होता है, कि "सबका साथ, सबका विकास" केवल एक जुमलेबाज़ी है। जबकि यही नेता, चाहे वह अन्य पार्टियों से ही क्यों न हो, सब जाति के नाम पर अपनी जाति को भ्रमित कर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, "महामहिम राष्ट्रपति से लेकर संसद में 131 दलित और अनुसूचित जाति से हैं, और इनको इनकी जाति से अधिक वोट अन्य जातियों ने दिए हैं, ये नेता केवल वोट के अतिरिक्त अपनी जाति के लिए क्या करते हैं? यदि इनके निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाली अन्य जातियाँ इनको वोट ही न दें, शाय...

आंध्र प्रदेश के लिए बजट में कुछ न मिलने पर खुश हुए राहुल

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  एनडीए में शामिल आंध्र प्रदेश की सत्ता में काबिज तेलगू देशम पार्टी वित्त मंत्री अरुण जेटली के आम बजट से प्रदेश को कुछ नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू नाराज बताये जा रहे हैं।आम बजट में आंध्र प्रदेश के लिए कोई बड़ा एलान वित्त मंत्री ने नहीं किया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने फरवरी 2  को कैबिनेट मंत्रियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। बात इस कदर बिगड़ी है कि टीडीपी के सांसदों ने आंध्र के हितों के लिए इस्तीफ़ा तक देने की बात कही है. आगे गठबंधन पर फैसला टीडीपी चीफ (नायडू) लेंगे। रविवार(फरवरी 4 ) को चंद्रबाबू नायडू की सांसदों के साथ मीटिंग होने वाली है। टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। राज्य में भी बीजेपी और टीडीपी साथ हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक न जाने कितने मुख्यमंत्री आए, लेकिन आंध्र प्रदेश को ऊँचाइयों पर पहुँचाने में जो योगदान चन्द्रबाबू नायडू का शायद ही इतिहास उनका नाम अनदेखा कर पाए। अगर जो भी ऐसा करता है, वह चन्द्रबाबू के साथ नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय होगा। आईटी सेक्टर में आंध्र प्रदेश को स्थापित कर...

आजादी के बाद का कांग्रेस का सबसे बड़ा घोटाला: भगवा आतंकवाद

देश में कांग्रेस का शासन काल घोटालों से भरा हुआ रहा। एक घोटाला जो कांग्रेस के 70 सालों के शासन में किए गए घोटालों के बराबर नहीं हो सकता क्योंकि यह उससे भी बहुत बड़ा घोटाला है। इस घोटाले का नाम है- भगवा आतंकवाद। सरकार प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा का वचन देती है लेकिन कांग्रेस ने देश के नागरिकों के साथ क्या किया? कांग्रेस  प्रारम्भ से ही हिन्दू संगठनों का विरोध करती रही है। हिन्दू सभा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिव सेना, विश्व हिन्दू परिषद् आदि अनेको हिन्दू स्वयंसेवी संस्थाएँ भारत में थीं, लेकिन तुष्टिकरण के चलते कांग्रेस किसी न किसी बहाने इन संगठनों का विरोध कर इनकी छवि धूमिल करने में व्यस्त रही। दुःख इस बात का है, कि सत्ता के भूखे हिन्दू इस नेहरू गाँधी की चापलूसी में लगे रहे। कहने को तो आज उनको बहुत दूरगामी नेताओं में शुमार किया जाता है, परन्तु थे बहुत मंदबुद्धि। किसी भी नेता ने नेहरू परिवार की वास्तविकता को सार्वजनिक करने का प्रयास तक नहीं किया।  यहाँ फ्रेंच ज्योतिष नॉस्त्रेदमस की 1555 में की गयी भविष्यवाणी चरितार्थ होती है कि भारत स्वतंत्र होने उपरांत पुनः गुलाम होगा औ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)