Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ICAI

ICAI ने सर्कुलर जारी कर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को चेताया- नोटबंदी पर विचार सोच-समझ कर दें

द इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने अपने सदस्‍यों को एडवायजरी जारी कर कहा कि वे केंद्र सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले की आलोचना करने से बचें। संस्‍था की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है, ”सभी सदस्‍यों को सलाह दी जाती है कि नोटबंदी को लेकर अपने क्‍लाइंट को राय देने और किसी अन्‍य प्‍लेटफॉर्म पर विचार व्‍यक्‍त करने को लेकर सावधान रहें।” एडवायजरी के अनुसार, ”सदस्‍यों को कड़ाई से सलाह दी जाती है कि वे गलत कामों में शामिल ना हो और ना ही नोटबंदी को लेकर लेख या साक्षात्‍कार के जरिए नकारात्‍मक बयान ना दें।” यह एडवायजरी छह सीए के अवैध काम में शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद जारी की गई है। आईसीएआई ने बताया कि गलती कर रहे सदस्‍यों को समझाने के लिए आईसीएआई काम कर रही है। तात्‍कालिक कदम उठाए गए हैं और संबंधित सदस्‍यों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। संस्‍था ने नोटबंदी को आर्थिक विकास के लिए जोरदार बूस्‍ट बताया था। साथ ही इस कदम को कालेधन से चल रही समानांतर अर्थव्‍यवस्‍था पर करारा वार कहा था। आईसीएआई के अनुसार, ” इस कदम से ना केवल काले धन को दूर...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)