आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत काफी विवादों के बाद आज 25 जनवरी को रिलीज हो गयी है। फिल्म को लेकर देश में अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी है। पहले पद्मावती के नाम से रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब पद्मावत कर दिया गया है। इसके पीछे देश में चल रहा विरोध प्रदर्शन है या फिर वजह कुछ और ही है। बता दें कि भंसाली पहली रानी पद्मावती के ऊपर फिल्म नहीं बना रहे बल्कि संजय लीला भंसाली पहले भी 1980 के दशक में इस कहानी पर काम कर चुके है। बात 1988 की है जब भंसाली ने ‘पद्मावती’ की कहानी पर काम किया था और ‘भारत एक खोज’ में इसका एक एपिसोड भी दिखाया गया देखा था. उस समय कोई हंगामा या प्रदर्शन नहीं हुआ था। नेशनल चैनल ‘दूरदर्शन’ पर ‘भारत एक खोज’ नाम के कार्यक्रम के 26वें एपिसोड ‘द देल्ही सल्तनत एंड पद्मावत’ में रानी पद्मावती की कहानी दिखाई गई थी। इस एपिसोड को श्याम बेनेगल ने निर्देशित किया था और संजय लीला भंसाली इस टीवी सीरीज के असिस्टेंट एडिटर हुआ करते थे। उस संजय लीला भंसाली अपने नाम के साथ ‘लीला’ नहीं लगाते थे। ...