बॉलीवुड और विवादों का रिश्ता आज से नहीं है। बॉलीवुड से सम्बन्ध रखने वाला शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसका सामना विवादों से ना हुआ हो। कुछ अभिनेता-अभिनेत्री हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। जबकि कुछ कभी-कभी ही विवादों में फंसते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपने रिश्तों को लेकर विवादों में फंस चुकी हैं। यह कोई ना कोई विवादित बयान देकर फंस जाती हैं। tabu unmarried mystery. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू के बारे में तो आप जानते ही हैं। इन्होने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ कई सफल फिल्में की हैं। उनकी पिछली फिल्म हैदर में उन्होंने गजब का अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में शानदार अभिनय कर के यह साबित कर दिया कि भले ही वह स्क्रीन से काफी समय से दूर रही हों, लेकिन अभिनय नहीं भूली हैं। तब्बू की कई अभिनेताओं के साथ स्क्रीन पर अच्छी केमिस्ट्री जमी, लेकिन रियल लाइफ में वह अब तक अविवाहित हैं। जी हां 45 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू आज तक अविवाहित हैं, जबकि इनके साथ की लगभग सभी अभिनेत्रियों ने अपना घर बसा लिया है। तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसके बारे में उन्होंने खुद ही...