हमास द्वारा इजराइल पर हज़ारों मिसाइल से हमला करने पर ईंट का जवाब पत्थर से मिलने पर मुस्लिम देशों में तो खलबली मचने के अलावा भारत में आतंकवाद समर्थक सामने आ गए। लेकिन चीन द्वारा उइगर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर कोई बोलने को तैयार नहीं। सबके में मुंह जम गया है या होंठों को सिल दिया गया है, जिस कारण किसी की आवाज़ नहीं निकल पा रही है या फिर चीन के इस्लाम और चीन से बाहर इस्लाम में फर्क है। भारतीय अभिनेत्री एवं मॉडल गौहर खान ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच पिछले 10 दिनों से चल रहे युद्ध पर टिप्पणी की है। गौहर खान ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए इजरायली प्रोडक्ट्स एवं कंपनियों के बहिष्कार का आह्वान किया है। गौहर खान ने उन कंपनियों की सूची भी शेयर की, जिनका बहिष्कार करने को उन्होंने अपने फैंस से कहा है। हालाँकि, अब इजरायल और फिलिस्तीन के बीच फ़िलहाल के लिए संघर्ष विराम हो गया है। गौहर खान ने खुलेआम फिलिस्तीन का समर्थन किया। दिसंबर 2013 में ‘बिग बॉस 7’ का ख़िताब जीत कर सुर्ख़ियों में आईं गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप ‘फिलिस्तीन के साथ हो ...