स्वच्छता सेविका बहनों के लिए मिठाई के पैकेट निगम की गंदी कचरा गाड़ी में भरकर लाए मध्य प्रदेश जहाँ मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान को "मामाजी" के नाम से पुकारा जाता है, उन "मामाजी" के शासन में उनकी बहनो या कहा जाए भांजियों के लिए रक्षा बंधन की मिठाई कूड़े की गाड़ी में आए, तो उस "मामा" को क्या नाम दिया जाए, स्वयं निर्णय कर लीजिए। माना यह प्रोग्राम नगर निगम का था, परन्तु राज तो "मामाजी" का है, सोंचने वाली बात यह है कि यह काम उस समय हुआ है, जबकि चुनाव सिर पर है। भोपाल नगर निगम द्वारा आयोजित नगर निगम की स्वच्छता सेविका बहनों के रक्षा बंधन समारोह में बेहद शर्मनाक नजारा देखने को मिला। दरअसल समारोह के तहत स्वच्छता सेविका बहनों के लिए मिठाई के पैकेट निगम की गंदी कचरा गाड़ी में भरकर लाए गए। ये न केवल इन बहनों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाला मामला रहा बल्कि बहने इससे आहत भी नजर आईं। भोपाल नगर निगम द्वारा मानस भवन में नगर निगम की स्वच्छता सेविका बहनों के लिए रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इन स्वच्छता सेविका बहनों ने निगम जनप्रतिनिधियों और...