Skip to main content

कचरा गाड़ी में भरकर लाए बहनों के लिए मिठाई

VIDEO : भोपाल में गंदी कचरा गाड़ी में भरकर लाए बहनों के लिए मिठाई, दिखा शर्मनाक नजारा
स्वच्छता सेविका बहनों के लिए मिठाई के पैकेट
निगम की गंदी कचरा गाड़ी में भरकर लाए 
मध्य प्रदेश जहाँ मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान को "मामाजी" के नाम से पुकारा जाता है, उन "मामाजी" के शासन में उनकी बहनो या कहा जाए भांजियों के लिए रक्षा बंधन की मिठाई कूड़े की गाड़ी में आए, तो उस "मामा" को क्या नाम दिया जाए, स्वयं निर्णय कर लीजिए। माना यह प्रोग्राम नगर निगम का था, परन्तु राज तो "मामाजी" का है, सोंचने वाली बात यह है कि यह काम उस समय हुआ है, जबकि चुनाव सिर पर है। 
भोपाल नगर निगम द्वारा आयोजित नगर निगम की स्वच्छता सेविका बहनों के रक्षा बंधन समारोह में बेहद शर्मनाक नजारा देखने को मिला। दरअसल समारोह के तहत स्वच्छता सेविका बहनों के लिए मिठाई के पैकेट निगम की गंदी कचरा गाड़ी में भरकर लाए गए। ये न केवल इन बहनों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाला मामला रहा बल्कि बहने इससे आहत भी नजर आईं।
भोपाल नगर निगम द्वारा मानस भवन में नगर निगम की स्वच्छता सेविका बहनों के लिए रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इन स्वच्छता सेविका बहनों ने निगम जनप्रतिनिधियों और अन्य को रक्षासूत्र बांधे। इस कार्यक्रम में भोपाल के महापौर आलोक शर्मा भी शामिल हुए। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर पहले यहां बहनों को दिए जाने वाले मिठाई के पैकेट पहुंचे। ये पैकेट नगर निगम की गंदी कचरा गाड़ी से यहां लाए गए। लोगों का ध्यान इस ओर तब गया जब निगमकर्मी ने गाड़ी से ये पैकेट उतारे। स्वछता के इस कार्यक्रम में ये सीधे-सीधे बहनों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ नजर आया।
बहनों को इस बारे में जब पता चला तो वे बहुत आहत नजर आई। इधर जब इस बारे में भोपाल के महापौर आलोक शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने इसे गलती माना। साथ ही कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)