नूपुर शिखरे के साथ इरा खान (बाएँ), आमिर खान (दाएँ) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहाँ वो अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ बॉक्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। बॉक्सिंग रिंग में इरा का जोश से भरा अंदाज काफी मजेदार भी है। वीडियो के अंत में वो नुपुर को सॉरी कहकर उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इरा इस वीडियो में नूपुर को पंच करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। साथ में वो उन्हें किक करने का भी प्रयास कर रही हैं। लेकिन देख कर लगता है कि उन्हें अभी और भी ट्रेनिंग की जरूरत है। इरा अपनी गलतियों के लिए उनसे माफी भी माँगती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। अंत में इरा और नुपुर दोनों हँसते नजर आते हैं। वीडियो को ...