रामसे ब्रदर्स में सबसे बड़े कुमार रामसे का निधन बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक कुमार रामसे का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण 85 वर्षीय कुमार ने आज सुबह आखिरी साँस ली। कुमार रामसे के भतीजे अमित रामसे के मुताबिक, “उनको गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल का तेज दौरा पड़ा और उन्होंने हीरानंदानी स्थित अपने घर पर ही अंतिम साँस ली।” 70 और 80 के दशक में हॉरर फिल्मों का सरताज रामसे ब्रदर्स (कुमार, तुलसी, श्याम, केशू, किरण, गंगू और अर्जुन) को माना जाता था। सात भाइयों में कुमार सबसे बड़े थे। वे अधिकांशत: फिल्मों की स्क्रिप्टिंग का काम करते थे। पुराना मंदिर, साया, खोज जैसी फिल्मों में उनका काम देखते बनता है। कुमार के दो छोटे भाइयों, तुलसी का 2018 में और श्याम रामसे का 2019 में देहांत हो गया था। इसके बाद तीसरे भाई अर्जुन, जिनके जिम्मे पोस्ट प्रोडक्शन का काम और एडिटिंग का जिम्मा आता था उनकी मृत्यु भ...