दिल्ली की सत्ता पर 3 सालों से काबिज केजरीवाल सरकार ने गुरुवार (22 मार्च) को चौथा बजट पेश किया. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट को पेश करते हुए 'पिछले सालों के मुकाबले दिल्ली का बजट डेढ़ गुना बढ़ गया है.' सरकार इस साल 53,000 करोड़ रुपए का बजट लाई है. इसमें 42,000 करोड़ राजस्व से मिलेगा. दिल्ली के इस बार के बजट में शिक्षा व्यवस्था और पर्यावरण पर जोर दिया गया है. स्कूलों में बच्चे सुरक्षित रह सके इसलिए सरकार की ओर से डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का ऐलान किया गया है. प्रशासन की ओर से इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी ताकि अभिभावक इसका लाइव प्रसारण देख सकें. दिल्ली के बजट की खास बातें... किराड़ी, बवाना, मुडंका समेत 162 कॉलोनियों में अंतर सीवर लगाने की योजना. सीएम तीर्थ यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक यात्रा के लिए खर्च और बीमा सरकार की ओर से दिया जाएगा. सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा, पहले आओ पहले पाओ के तहत 2 रुपए प्रति यूनिट बिजली खरीदने का प्रस्ताव पारित क...