मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि भूटान सतत विकास का एक बड़ा उदाहरण है, जो दुनिया को सिखाता है कि कैसे आकांक्षाओं और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बिठाते हुए शासन किया जाए। श्रीमती राजे अगस्त 25 की शाम को भूटान की राजधानी थिम्पू में माउण्टेन इकॉज लिटरेरी फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भूटान के भारत से हमेशा से दोस्ताना संबंध रहे हैं। प्रकृति की खुबसूरत छटाओं के बीच स्थित यह देश दुनिया के लि ए आशा की एक किरण जगाता है। प्रगतिशील एवं निर्देशित शासन यहां की पहचान है। श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान एवं भूटान में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही प्रकृति का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ही देश लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रसन्नता को विकास के पैमाने के रूप में देखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का विकास मॉडल आज पूरे भारत में सराहा जा रहा है। हमारी सरकार राजस्थान के लोगों के हेप्पीनेस इण्डेक्स को ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। सकल हेप्पीनेस इण्डेक्स को बढ़ावा देने की भूटान की फिलॉसोफी से भी हमारे प्रयासों का कहीं न कहीं...