आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होना कांग्रेस के लिए पचा पाना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को भारत माता का एक महान सपूत बताया तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने ट्विट कर संघ पर हमला करना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि सभी भारतीयों के लिए यह जानना जरूरी है कि आरएसएस ऐतिहासिक रूप से है क्या और आज क्या सोचता है। भारत के लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए कि उनकी विचारधारा भारत के विचारों के प्रति कितनी विरोधी हैं। इस ट्वीट के साथ कांग्रेस ने एक आर्टिकल भी पोस्ट किया है, जिसकी हेडिंग दी गई है, 'Never Forget What the RSS Stands For'। इस लेख में संघ के लिए बोली जाने वाली नकारात्मक बातों को उजागर किया है। इसमें लिखा है कि आरएसएस कभी अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं था। इसमें लिखा गया है कि आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार को खिलाफत आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था और यह स्वतंत्रता आंदोलन में अ...