बीजेपी नेता और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल के लिए नई दिल्ली के सरदार पटेल भवन स्थित सरकारी कैंटीन तोड़कर दफ्तर बनाया जा रहा है। पिछले वर्ष 52 लाख रुपये की लागत से कैंटीन की मरम्मत कराई गई थी। इससे पहले विजय गोयल खेल मंत्री थे, पांच महीने पहले उन्हें सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री बनाया गया था, इसी के लिए कैंटीन तोड़कर दफ्तर बनाया जा रहा है। दफ्तर की इमारत पांच मंजिला बनाई जा रही है। इमारत बनाने की लागत 1.09 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है, लागत में अभी और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। इस काम को देख रहे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडबल्यूडी) एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोयल ने पिछले हफ्ते और मंगलवार (16 जनवरी) को नए दफ्तर का दौरा किया था और निर्माण के बारे में जानकारी ली थी। सीपीडबल्यूडी के अधिकारी ने कहा- ”ज्यादातर काम मंत्री जी के निजी स्टाफ की सलाह पर पहले ही कर लिया गया था। मंत्री जी ने वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव सुझाए थे। नए सुझाव के अनुसार काम को पूरा करने के लिए कुछ और धन की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए हम जल्द ही अनुमान लगा ...