इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भारत दौरे के दिन भारत और इजरायल के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. हैदराबाद हाउस में पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद यह साझा बयान जारी करते हुए इन नौ समझौतों की घोषणा की गई. इनमें निवेश, रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक को लेकर समझौता हुआ हैं. वहीं एविएशन सेक्टर और आर्युवेद-होम्योपैथ को लेकर भी समझौता हुआ है. इसके अलावा सोलर-थर्मल तकनीक को लेकर भी दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है. भारत और इजरायल के बीच फिल्मों को लेकर भी समझौता हुआ है. पीएम मोदी ने हिब्रू में की भाषण की शुरुआत साझा बयान जारी करते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत हिब्रू भाषा में की. मोदी ने हिब्रू में नेतन्याहू का स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आने पर खुशी हुई. मैंने और नेतन्याहू ने अपनी दोस्ती को और गहरा किया है. हमारी कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. रक्षा क्षेत्र में इजरायली कंपनी को न्योता दिया गया है. उन्होंने कहा कि संबंधों की मजबूती के लिए तीन स्तरों पर काम हुआ है. दोनों देश...