Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Government Of India

भास्कर सर्वे: 54% लोग महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश; मोदी सरकार के कामकाज को 10 में से 8 अंक

मोदी सरकार के चार साल के कामकाज पर देश के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे आ चुके हैं। भास्कर सर्वे में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की लोकप्रियता उभरकर सामने आई है। हालांकि, बढ़ती महंगाई और घटती नौकरियां आम लोगों की नाराज़गी का सबसे बड़ा कारण बनकर उभरे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 70% लोगों के अनुसार मोदी अब भी लोकप्रिय हैं। इनमें से 47% के अनुसार तो वे इस समय 2014 से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। महंगाई और घटती नौकरियों को 54% लोगों ने सरकार की सबसे बड़ी विफलता के रूप में चुना है। 2 लाख 81 हजार 292 पाठकों ने भास्कर सर्वे में हिस्सा लिया। सर्वे में प्राप्त जानकारियों का आकलन प्रोफेशनल सर्वे एजेंसी मार्केट सेपियंस ने किया है। 85% ने माना- मोदी 2019 में दोबारा सरकार बना लेंगे सर्वे में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के अपराधियों को फांसी देने के फैसले को 80% लोगों ने सराहा। 85 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी 2019 में होने वाले आम चुनाव में दोबारा सरकार बना लेंगे। 53 फीसदी का मानना है कि विपक्ष अगर एकजुट भी हो जाए तो भी मोदी को हरा नहीं पाएगा। यूं ओवरऑल देखा जाए तो मोदी के चार सालों...

भास्कर इन्वेस्टिगेशन: जो विभाग है ही नहीं, उसमें नौकरी के नाम पर 9 राज्यों के 1000 से ज्यादा लोगों से करोड़ों ठगे

देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत फर्जी भूमि सर्वेक्षण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा है। पिछले तीन साल में देश के 9 राज्यों में एक हजार से ज्यादा युवकों से करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर संभवत: यह देश का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा है। इस जालसाजी को अंजाम देने के लिए नोएडा-गुड़गांव में फर्जी पते पर ऑफिस दिखाकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के अखबारों में विज्ञापन देकर बेरोजगारों से ठगी की जा रही है। अखबार में विज्ञापन देकर करते ठगी करते थे जालसाज आलम यह है कि इस मामले में ठगी के शिकार सैकड़ों लोग ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिल्ली स्थित निर्माण भवन कार्यालय में फोन करके शिकायत भी कर चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अक्टूबर 2017 में सीबीआई में मामला भी दर्ज हुआ। इसके बाद भी जालसाज कार्यालय का पता और अपना नाम बदल-बदल कर सक्रिय हैं। भास्कर ने पड़ताल की तब पता चला कि ये जालसाज अपना नाम और नंबर बदलकर इस बार ग्रेटर नोएडा का पता देकर पिछले एक महीने से उत्तराखंड के नैनीताल के आसपास के ग्रामीण इलाकों में अख...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)