महानगर का दिल कहे जाने वाले कोलकाता के धर्मतल्ला में फरवरी 14 को एक सभा के दौरान एक ही परिवार के 14 लोगों के धर्मांतरण के मामले पर सवाल पूछने पर मीडिया पर हमला किया गया. सभा का आयोजन करने वाले संगठन हिंदू संहति मंच के कार्यकर्ताओं ने मीडियाकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. उनके कैमरे तोड़ने की भी कोशिश की गई. पुलिस ने इस मामले में हिंदू संहति मंच के अध्यक्ष तपन घोष समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया पर हमले की कड़ी निंदा करते हुये दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया पर इस तरह से हमले को स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस मामले में कानून अपना काम करेगा. वहीं माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने इसे संघ परिवार की राजनीति करने का तरीका बताते हुए इसके पीछे उसका गोपनीय एजेंडा बताया है. परिवार के लोगों का साक्षात्कर लेना चाहता थे मीडियाकर्मी वहीं हिंदू संहति के मंच पर मौजूद पूर्व जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि तपन घोष ने ऐसा कुछ नहीं किया कि उन्हें गिरफ्तार किया जाये. हालांकि, उन्होंने यह भी क...