आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी में राज्यसभा के लिए कुमार विश्वास की दावेदारी पर घमासान मचा है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो रीट्वीट किया है। इसमें वह कहते दिखते हैं, ‘जिन्हें देश के लिए काम करना है, वे पार्टी में आएं। जिन्हें पद और टिकट का लालच है, वे पार्टी छोड़कर चले जाएं।’ हालांकि यह वीडियो काफी पहले का है। लेकिन शुक्रवार को इसे दोबारा रीट्वीट करना विश्वास का जवाब माना जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को विश्वास के समर्थकों ने आप दफ्तर के बाहर उन्हें राज्यसभा कैंडिडेट बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। दिल्ली से राज्य सभा की तीन सीटों को भरने के लिए शुक्रवार (29 दिसंबर) से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है मगर दिल्ली विधान सभा में बहुमत वाली आम आदमी पार्टी (आप) को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। यह तय है कि पार्टी जिसे चुनाव में खड़ा करेगी उसका संसद पहुंचना लगभग तय है। इस बीच, पार्टी नेता कुमार विश्वास के समर्थक उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए हंगामा और विरोध-प्रदर्शन करते नजर आ...