Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hospital

Times Of India ने छाप दी हवा-हवाई : ‘8 साल का तैमूर घायल सैफ को लेकर गया अस्पताल’ : नेटीजन्स ने लताड़ा तो चुपके से बदली हेडलाइन

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं । इसी कड़ी में अंग्रेजी समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) ने एक हवा-हवाई दावा करते हुए खबर प्रकाशित कर दी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर को लेकर यह खबर छापी। जब इसको लेकर उसे सोशल मीडिया पर लताड़ पड़ी तो उसने हेडलाइन बदल दी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) ने गुरुवार (16 जनवरी, 2024) को खबर छापी कि सैफ अली खान को उनके 8 साल के बेटे तैमूर हमले के बाद अस्पताल लेकर पहुँचे थे। बात टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी खबर की हेडलाइन में तक लिखी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने यह खबर लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से लिखी है। रात 11:35 पर प्रकाशित की गई टाइम्स ऑफ़ इंडिया की यह खबर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस खबर के स्क्रीनशॉट लेकर तुंरत नेटीजन्स सोशल मीडिया पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया को लताड़ लगाई। सोशल मीडिया पर लोगों ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया का फर्जी एक्सक्लूसिव खबर पर मजाक भी उड़ाया। 6 year old Taimur brought his injured father Saif Ali Khan to hospital. Toilet paper of India strikes again 😭 pic.twitter.com/iZnAJtmaEK — Incognito ...

एक का सर्वाइकल कैंसर से निधन, दूसरी का पीलिया से…. कुछ ही घंटों के अंतराल में चली गई दो अभिनेत्री बहनों की जान

                                                            डॉली सोही (साभार: इंस्टाग्राम) सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित अभिनेत्री डॉली सोही का आज शुक्रवार (8 मार्च 2024) की सुबह निधन हो गया। वह 48 वर्ष की थीं और काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार (7 मार्च 2024) को उनकी बड़ी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया। अमनदीप सोही भी अभिनेत्री थीं। वह पीलिया से पीड़ित थीं और एक महीने से बीमार चल रही थीं। डॉली एवं अमनदीप के भाई मन्नू सोही ने बताया कि कुछ ही घंटों में दोनों बहनों को खोने से परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया, “डॉली का आज सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। डॉली और अमनदीप दोनों को नई मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल अमनदीप का निधन हो गया और अब डॉली का। हम पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।”   अमनदीप सोही को लेकर उनके भाई ने कहा था, “यह सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं। उनके शरीर ने साथ छोड़ दि...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)