उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय मदरसों को आधुनिक करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मदरसों को आधुनिक करने की कवायद अब देखने को मिल रही है। प्रदेश के मदरसों में हुए बदलाव का असर अब तेजी से दिख रहा है। सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र रहे गोरखपुर का दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मदरसा आधुनिक शिक्षा का केंद्र बन गया है। अब तक शायद यह बात पहले कभी नहीं सुनी गई होगी किसी मदरसे में संस्कृत भी पढ़ाई जा रही है। यह मदरसा यूपी शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आता है। खास बात यह है कि संस्कृत पढ़ाने के लिए मुस्लिम शिक्षक ही नियुक्त किया गया है। यहां अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, अरबी के साथ-साथ हिंदी और संस्कृत की शिक्षा भी दी जा रही है। संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है कि मदरसे में संस्कृत भी पढ़ाई जा रही है। यूपी शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आनेवाला दारुल उलूम हुसैनिया मदरसे में संस्कृत पढ़ाने के लिए मुस्लिम शिक्षक ही नियुक्त किया गया है। वहीं गोरखपुर में दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा में पढ़नेवाले छात्र कहते हैं, ”हमें सं...