साभार: ट्विटर @MovieReviewsBlg अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG2’ सेंसर बोर्ड में अटक गई है। फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है। कुछ दृश्यों और डायलॉग पर आपत्ति जताई गई है। अब रिव्यू कमेटी का सिग्नल मिलने के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकेगी। पहले यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होनी तय थी। लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी भी या नहीं। ‘OMG 2’ का टीजर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया था। यह फिल्म 2012 में आई ‘OMG – Oh My God!’ का सीक्वल है। टीजर में अक्षय कुमार भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं। रेलवे के पानी से महादेव का अभिषेक करने जैसे कई दृश्य फिल्म के विवादित बताए जा रहे हैं। ऐसे में आदिपुरुष विवाद में हुई फजीहत...