आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड की दुनिया कुछ ऐसी है जहां रीति रिवाज का इतना कोई खास महत्व नहीं होता। सब अपने हिसाब से अपनी जिंदगी को जीते हैं। फिर दूसरी शादी तो बहुत मामूली सी बात है। जब कोई ग्लैमर इंडस्ट्री में हो तो ये बात आम हो जाती है कि उनकी शादी टूट गई है या फिर वो अपने पार्टनर से अलग हो गए हैं। आजकल तो हर दिन ये सुनने को मिल ही जाता है कि वो स्टार अपने पार्टनर से अलग हो गया है। और तो और किसी और को भी डेट करना शुरू कर दिया है। ये बात केवल एक या दो सेलेब्स की कहानी ही नहीं है। बॉलीवुड में तो ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने अपनी पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी कर ली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की हैं। 'ससुराल सिमर का'(2011) की सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी को अपने लॉन्ग लाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी कर रही है। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि इससे पहले उन्होंने रौनक मेहता से 2013 में लव मैरिज की थी हालांकि 2 साल बाद ही जनवरी 2015 में इनका तलाक हो गया। खबरें आईं की दीपि...